होम / Vastu Tips : बर्तन का भी पड़ता है जिंदगी पर खास असर

Vastu Tips : बर्तन का भी पड़ता है जिंदगी पर खास असर

Mukta • LAST UPDATED : September 30, 2021, 10:08 am IST

Vastu Tips किचन हर घर का हिस्सा होता है। और हर व्यक्ति इससे किसी न किसी तरह जुड़ा होता है। किचन का इस्तेमाल हम सब लोग खाना पकाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है यह हमारे स्वास्थ के साथ-साथ हमारे भाग्य से भी जुड़ा होता है। घर पर इस्तेमाल किये जाने वाले बर्तन का भी आपकी जिंदगी पर खास असर पड़ता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिसमें आप अपने घर से कुछ बर्तनों को हटाकर पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं। आमतौर पर जब भी किचन में वास्तु की बात होती है तो हम सभी सिर्फ गैस और उसे रखने के स्थान के बारे में ही बात करते हैं। लेकिन बर्तनों की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।

रसोई घर के अंदर रखे जाने वाले बर्तनों के बारे में भी बताया गया है। घर पर इस्तेमाल किये जाने वाले बर्तन का भी आपकी जिंदगी पर खास असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से रसोई घर में नहीं होना चाहिए ऐसा बर्तन

1.टूटा-फूटा बर्तन न रखें (Vastu Tips)

जब आप किचन में बर्तन रख रहे हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वहां पर कोई भी टूटा-फूटा या दबा हुआ बर्तन ना हो। अगर आप अपनी रसोई में कुछ ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो टूटा-फूटा है तो समझ लीजिए कि आपके घर में लक्ष्मी बिल्कुल नहीं रूकेगी।

2.झूठे बर्तन न रखें (Vastu Tips)

कई बार महिलाएं आलस्य के कारण खाने के बाद सिंक में बर्तनों को ऐसे ही छोड़ देती हैं। लेकिन ऐसा करना वास्तु के हिसाब से सही नहीं है। गंदे बर्तनों से ना सिर्फ घर में नकारात्मकता आती है बल्कि घर में बिमारी भी बढ़ती है।

बताया ये भी जाता है कि जिनके घर के बर्तन गंदे होते हैं उनके घर में झगड़े ज्यादा होते हैं। खासतौर से रात के बर्तनों को झूठा बिल्कुल भी ना छोड़ें। यदि आप रात में बर्तन नहीं धो सकते तो आप कम से कम उन्हें पानी से अवश्य धो दें। इससे घर में दरिद्रता आएगी ही आएगी।

3.इन बर्तनों को रखें पश्चिम दिशा में (Vastu Tips)

अगर आपकी किचन में किसी प्रकार की धातु जैसे पीतल, तांबे, कांसे या स्टील के बर्तन रख रही हैं तो उन्हें पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए।

4.चांदी के बर्तनों का है विशेष महत्व (Vastu Tips)

चांदी को आप पश्चिम के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रसन्नता बनी रहती है। अगर संभव हो तो आप चांदी के बर्तन में खाना खाएं। मान्यता है कि चांदी के बर्तनों में खाने से तन, मन और धन के लिए अनुकूल होता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे गर्मी का नाश होता है।

5.दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इन बर्तनों को (Vastu Tips)

वहीं घर में सेरामिक या मिट्टी के बर्तन हैं तो उन्हें किचन की दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से किचन में काम करने वाली महिला के जीवन में स्थिरता आती है।

5.पुरूषों के लिए लाभदायक है सोने के बर्तन (Vastu Tips)

एक आम वर्ग का व्यक्ति सोने के बर्तन नहीं खरीद सकता। लेकिन यदि आप में साने के बर्तन खरीदने की क्षमता है तो आप इसको जरूर खरीदें। क्योंकि शास्त्रों में बताया गया है कि सोने के बर्तन में भोजन करना भी बेहद शुभ होता है।

इससे शरीर ठोस, सशक्त और पराक्रमी बनता है। वास्तु के मुताबिक पुरूषों के लिए सोने के बर्तनों में खाना खाना लाभदायक बताया जाता है।

(Vastu Tips For Kitchen)

Read Also : How To Get Rid Of Gas Constipation कब्ज, गैस और दस्त से बचाव

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: राजस्थान में दूसरे चरण में 64.6% मतदान दर्ज, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% वोटिंग- Indianews
PM Modi Road Show: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, सीएम योगी भी रहे मौजूद -India News
West Bengal board: पश्चिम बंगाल बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें सही तारीख व टाइमिंग- Indianews
America: ‘मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं’, पुलिस द्वारा अश्वेत व्यक्ति के गर्दन को घुटने से दबाने से हुई मौत- Indianews
Shaheed Bhagat Singh: शादमान चौक का नाम शहीद भगत सिंह हो, पाकिस्तान सरकार ने लाहौर HC से मांगा और वक्त -India News
Samsung का अपकमिंग फोल्डेबल फोन इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स- Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मणिपुर में दोबारा मतदान की मांग की, EVM में तोड़फोड़-जबरन वोटिंग का लगाया आरोप -India News
ADVERTISEMENT