होम / Bus Overturned In Tumkur District Karnataka : कर्नाटक में पलटी बस, आठ यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर

Bus Overturned In Tumkur District Karnataka : कर्नाटक में पलटी बस, आठ यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर

Vir Singh • LAST UPDATED : March 19, 2022, 3:06 pm IST

Bus Overturned In Tumkur District Karnataka

इंडिया न्यूज, बेंगलुरु:

Bus Overturned In Tumkur District Karnataka कर्नाटक में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस पलट गई जिससे उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। राज्य के तुमकुर जिले में पावागड़ा के समीप यह हादसा हुआ। तुमकुर पुलिस के अनुसार घायलों में छात्र भी शामिल हैं। अधिकारियों ने भी हादसे में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया हादसे का शिकार हुई बस प्राइवेट है।

बस में सवार थे 100 से ज्यादा यात्री

Bus Overturned In Tumkur District Karnataka

पावागड़ा के पास पलावल्ली कट्टे गांव में यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि बस पावागड़ा से होसाकोटे जा रही थी। इस बीच उसपर में से चालक ने अचाकन अपना नियंत्रण खो गया और बस पलट गई। पता चलने के बाद पुलिस ने घायलों को तुमकुर अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चालक बस को तेज दौड़ाए हुए था। बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे।

उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

Bus Overturned In Tumkur District Karnataka
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हादसे शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर अपने संदेश कहा, मेरी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। उपराष्ट्रपति ने घायलों के जल्द ठीक होने के लिए कामन की है। वेंकैया ने कहा कि कर्नाटक के तुमकुर में बस दुर्घटना में लोगों की जान जाने की बात सुनकर गहरा दुख हुआ।

Also Read : Tragic Road Accident In Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक महिला व पुरुष की मौत, एक दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT