होम / Kolkata News: पत्नी को 6 टुकड़ों में काट कर नहर में फेंका, फिर खुद दर्ज कराया FIR

Kolkata News: पत्नी को 6 टुकड़ों में काट कर नहर में फेंका, फिर खुद दर्ज कराया FIR

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 17, 2024, 3:47 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Kolkata News: श्रद्धा हत्याकांड के बाद उससे ही मिलती जुलती एक घटना सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक 55 वर्षीय ने अपनी पत्नी को 6 टुकड़ों में काट दिया। जिसके बाद उन हिस्सों को जूट के थैले में पैक किया और उसे नहर में डुबो दिया। पूरी घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद अपनी पत्नी के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। यह घटना कोलकाता के मध्यमग्राम का बताया जा रहा है।

पुलिस ने दी जानकारी 

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि “मामला तब बढ़ गया जब रविवार को आरोपी नूरुद्दीन मंडल की बेटी ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मंडल ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।” जिसके बाद सोमवार को मंडल ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी का गला काटा। उसके शरीर के टुकड़े किए। जिसके बाद टुकड़ों को जूट के थैले में भरकर नहर में फेंक दिया।

संपत्ति विवाद का नतीजा

मंगलवार को, पुलिस ने नोइया नहर से शरीर के क्षत-विक्षत हिस्सों को बरामद किया। जिसके बाद नूरुद्दीन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को संदेह है कि हत्या संपत्ति विवाद का नतीजा है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया है कि मंडल अपनी पत्नी सायरा बानो (50) पर अपनी जमीन का एक टुकड़ा देने के लिए दबाव डाल रहा था। जिससे वो मना कर रही थीं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

तीसरी बार बनने जा रही भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार…महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पीएम मोदी का ऐलान
LSG vs RR : लखनऊ सुपरजाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 197 रन का लक्ष्य-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने रावण से की पीएम मोदी की तुलना, लोगों ने इसको लेकर दी अपनी राय
भारतीय वायुसेना और नौसेना में शामिल हुई रैम्पेज मिसाइल, हवा से सतह पर मार करने की क्षमता
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस घोषणापत्र पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा-राहुल गांधी ने शादी नहीं की तो…’ Indianews
Banana Smoothie: गर्मियों में केले की टेस्टी स्मूदी का करें सेवन, दिनभर पेट में बनी रहेगी ठंडक -Indianews
प्लेटफॉर्म के एन्क्रिप्शन को नहीं तोड़ेने को लेकर WhatsApp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, जानें लोगों ने क्या कहा
ADVERTISEMENT