होम / Get Rid of Acne, Make Homemade Face Pack मुंहासों से पाएं छुटकारा, बनाएं होममेड फेसपैक

Get Rid of Acne, Make Homemade Face Pack मुंहासों से पाएं छुटकारा, बनाएं होममेड फेसपैक

India News Editor • LAST UPDATED : October 8, 2021, 2:18 pm IST

Get Rid of Acne, Make Homemade Face Pack

मुंहासों के दाग जिÞद्दी होते हैं। इन्हें चेहरे से हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आइए जानते हैं ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। चेहरे पर मुंहासे निकलना एक आम समस्या है। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। इन्हें ठीक होने में काफी समय लगता है। मुंहासे अगर चले भी जाएं तो चेहरे पर दाग-धब्बे रह जाते हैं। जिसके चलते स्किन की चमक गायब हो जाती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए होममेड फेस पैक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साइड इफेक्ट्स भी नहीं है और ये घर में आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच होममेड फेस पैक्स के बारे में जिनका इस्तेमाल करने से आप मुंहासे के निशान से छुटकारा पा सकते हैं।

Get Rid of Acne, Make Homemade Face Pack मुल्तानी मिट्टी-गुलाबजल फेस पैक

जिनकी स्किन आॅयली होती है उन्हें ज्यादा मुंहासे निकलते हैं। ऐसे में चेहरे पर किसी ऐसी चीज को लगाना ठीक रहता है जो तेल को सोख ले। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में गुलाब जल और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर लगाने से आपको फायदा मिल सकता है।

Get Rid of Acne, Make Homemade Face Pack हल्दी-ऐलोवेरा फेस पैक

ऐलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर आप ऐलोवेरा जेल में हल्दी मिलाकर लगाती हैं, तो इससे मुंहासों से होने वाले दाग-धब्बे धीरे-धीरे दूर हो सकते हैं।

Get Rid of Acne, Make Homemade Face Pack नीम-गुलाब जल फेस पैक

नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए किया जाता है।
मुंहासों के निशान को ठीक करने के लिए नीम के पत्तों का पेस्ट बना लें। इसमें गुलाब जल मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। ऐसा करने से धीरे-धीरे दाग हल्के पड़ने लगेंगे।

Get Rid of Acne, Make Homemade Face Pack शहद-पुदीना फेस पैक

पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

 

Get Rid of Acne, Make Homemade Face Packजायफल-दूध फेस पैक

एक चम्मच जायफल और एक चम्मच कच्चा दूध एक साथ मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर इसे धो लें।
आप चाहे तो इसमें केसर भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से फायदा हो सकता है।

Read More : 3000 किलो हेरोइन मामले में एनआईए ने अमृतसर में पूर्व अकाली नेता के घर ली तलाशी

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: मेरी मां ने मुझे सिखाया हिंदू धर्म क्या है, प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर किया कटाक्ष- Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब, जानें अपना राशिफल-Indianews
West Bengal: बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत कार्यालय में गोलीबारी, 1 घायल- Indianews
CSIR UGC NET June 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, लास्ट डेट 21 मई-Indianews
Tamil Nadu: तमिलनाडु के सलेम में दो जाति समूहों के बीच झड़प, दुकानों को किया आग के हवाले- Indianews
Blood Cancer: बच्चों में कैसे पनपता है ब्लड कैंसर का खतरा, जानें ल्यूकेमिया के लक्षण और उपाय-Indianews
गुजरात में क्षत्रिय आंदोलन के बीच PM Modi जामनगर राजघराने से की मुलाकात, रूपाला ने की थी विवादित टिप्पणी- Indianews
ADVERTISEMENT