Hindi News / Lifestyle Fashion / Avoid Eating 5 Foods With Curd Poisonous For Health Otherwise You Fall Ill

सेहत के लिए ज़हर बन सकती है दही! इन 5 चीजों के साथ खाने से बचें, वरना पड़ सकते हैं बीमार!

Avoid Eating Foods With Curd: दही भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। खासकर गर्मियों में दही को डाइट का हिस्सा जरूर बनाया जाता है। ब्रेकफास्ट हो, लंच हो या फिर डिनर, दही जरूर खाया जाता है. दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं और इसे खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और मोटापा कम करने में भी दही फायदेमंद है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Avoid Eating Foods With Curd: दही भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। खासकर गर्मियों में दही को डाइट का हिस्सा जरूर बनाया जाता है। ब्रेकफास्ट हो, लंच हो या फिर डिनर, दही जरूर खाया जाता है. दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं और इसे खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और मोटापा कम करने में भी दही फायदेमंद है। दही को सादा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। यहां जानें दही खाते समय किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए

फलों के साथ

दही को फलों के साथ खाने से बचना चाहिए। अगर दही को फलों, खासकर संतरा, अंगूर, अनानास या कीवी के साथ खाया जाए तो पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, यह खाद्य संयोजन अच्छा नहीं है और इससे पेट खराब हो सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल होते ही डाइट में तुरंत एड कर दें ये 5 फूड्स, नसों में जमा फैट धड़ल्ले से होगा साफ़

Avoid Eating Foods With Curd: सेहत के लिए ज़हर बन सकती है दही!

मसालेदार चीजों के साथ

दही को अक्सर मसालेदार चीजों के साथ खाया जाता है। मसालेदार या मिर्च-मसालेदार चीजें पेट में गर्मी पैदा करती हैं जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से पेट का संतुलन बिगड़ जाता है और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। इससे पाचन प्रक्रिया में भी बाधा आती है।

मछली के साथ

आयुर्वेद में मछली और दही को एक साथ खाने की मनाही है। अगर मछली और दही को एक साथ खाया जाए तो इससे पाचन असंतुलन हो सकता है। इसीलिए पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए मछली और दही को एक साथ नहीं खाया जाता है।

अंडे के साथ

डाइट में अंडे और दही को शामिल करने से परहेज किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही खाद्य पदार्थ प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ऐसे में इन्हें एक साथ खाने पर पचाने में दिक्कत हो सकती है।

टमाटर के साथ

टमाटर के साथ दही खाने की मनाही है। डाइट में दही और टमाटर को शामिल करने से अपच की समस्या होती है। इससे पेट में सूजन और गैस बनने जैसी समस्याएं भी होती हैं।

डायबिटीज को शरीर से ऐसे कुरेदता है ये जहर, कि बन जाता है आपके लिए नए जीवन की घुट्टी!

कोलेस्ट्रॉल को नसों में जमने से पहले ही कच्चा निगल जाएंगी ये 5 चीजें, दिल को रखेंगी ऐसा हेल्दी की आप भी कहेंगे ‘भई वाह’

Tags:

Avoid Eating Foods With Curd
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue