होम / Mumbai Restaurants: ट्रेडिशनल महाराष्ट्रियन फूड के लिए मुंबई के ये 6 बेस्ट रेस्टोरेंट, जहां मिलेगा ऑथेन्टिक खाना

Mumbai Restaurants: ट्रेडिशनल महाराष्ट्रियन फूड के लिए मुंबई के ये 6 बेस्ट रेस्टोरेंट, जहां मिलेगा ऑथेन्टिक खाना

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 15, 2024, 8:28 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Best Restaurants in Mumbai For Authentic Marathi Food: मुंबई सपनों, ड्रामा और टेस्टी फूड का शहर माना जाता है। यहां अपने वीकेंड की शुरुआत एक ‘यम्मी’ नोट पर कर सकते हैं और मुंबई के कुछ शानदार रेस्टोरेंट पर एक नज़र डालें, जो अपने वॉर्म और वाइब्रेन्ट माहौल के साथ-साथ ऑथेन्टिक महाराष्ट्रियन डिश के लिए जाने जाते हैं।

ट्रेडिशनल महाराष्ट्रियन फूड के लिए मुंबई के ये 6 बेस्ट रेस्टोरेंट

1. दिवा महाराष्ट्रचा, माहिम

यह रेस्टोरेंट माहिम में स्थित है, जो साउथ मुंबई के पॉश इलाकों में से एक है, और  महाराष्ट्रियन एथनिक माहौल प्रदान करता है। रेस्टोरेंट में सर्व किये जाने वाले कुछ खास महाराष्ट्रियन डिश में शामिल हैं कोलम्बिची खिचड़ी, प्रॉन लचाओ कॉम्बो, और फ्राइड प्रॉन, ये सभी स्टाइल में तैयार किए जाते हैं। आप भी इनकी कोथिम्बीर वड़ी जरूर ट्राई करें। मेलन और कुकुम्बर कूलर जैसे बेवरेज पीते हुए इन ऑथेन्टिक डिशेज का आनंद लें।

जाने का सबसे अच्छा समय: दोपहर 12 बजे – शाम 4 बजे और शाम 7 बजे – रात 12 बजे

2. राजमार्ग गोमांतक, बांद्रा पूर्व

बांद्रा का यह रेस्टोरेंट 30 से अधिक सालों से चल रहा है, इसका माहौल कोजी है। यदि किसी को फिश खाने की क्रेविंग हो, तो उसे यहां जाना चाहिए। कोलम्बी करी थाली, मालवणी मसाला, और फ्राइड प्रॉन यहां सर्व किये जाने वाले कुछ पॉपुलर डिश हैं।

जाने का सबसे अच्छा समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे और शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक

3. नव चैतन्य, वर्सोवा

इस वर्सोवा स्थित रेस्टोरेंट वॉर्म और कोजी माहौल रहता है। यह एक फैमिली रेस्टोरेंट है, जहां की सोल कढ़ी का जवाब नहीं है। यह नारियल के दूध और कोकम से तैयार किया जाता है। अपने ब्रंच की शुरुआत एक गिलास सोल कढ़ी के साथ करें और फिर अपनी थाली में मसालेदार और टेस्टी फूड लें।

जाने का सबसे अच्छा समय: सुबह 8 बजे से रात 10:30 बजे तक

4. एमएच-09 शेतकरी, ठाणे

ठाणे में सेंट्रल लाइन पर स्थित, यह रेस्टोरेंट सबसे अच्छा विकल्प है यदि आप ऑथेन्टिक कोल्हापुरी डिश चखना चाहते हैं। जो लोग मसालेदार फूड को इन्जॉय करते हैं, उन्हें यह रेस्टोरेंट पसंद आएगा। करी के साथ उनकी भाखरी यहां सर्व किये जाने वाले सबसे अच्छे ट्रेडिशनल महाराष्ट्रियन फूड्स में से एक है।

जाने का सबसे अच्छा समय: दोपहर 12:30 – दोपहर 3:30 और शाम 7 – रात 10:30

5. कोंकणी हौस रेस्तरां एंड बार, ठाणे

यह ठाणे स्थित रेस्टोरेंट महाराष्ट्रियन और कोंकणी डिशेज का यूनिक फ्यूज़न ऑफर करता है। यहां कोजी माहौल के साथ प्लेजेन्ट म्यूजिक भी चलता रहता है। यहां की डिशेज कोस्टल हैं और यहां कुछ बेहतरीन सी फूड सर्व किये जाते हैं । अगर आपको मीठा खाने का शौक है तो स्वादिष्ट, मुलायम पूरन पोली के साथ अपने भोजन का अंत करें।

जाने का सबसे अच्छा समय: 11:30 दोपहर- 12:30 रात

6. आस्वाद, दादर

दादर या उसके आस-पास रहने वाले सभी लोग अपने जीवन में कम से कम एक बार आस्वाद जरूर गए होंगे। रेस्टोरेंट की यूएसपी इसका स्वाद है, जो सालों में कभी नहीं बदली है। कहने की जरूरत नहीं है, यहां का खानाबेस्ट है। उनकी कोथिम्बीर वड़ी यहां की जरूर से ट्राई करने वाली डिश है।

जाने का सबसे अच्छा समय: सुबह 10 बजे से रात 10:30 बजे तक

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT