होम / नाक को शेप में लाने के लिए करे ये 7 एक्सरसाइज Nose Exercises in Hindi

नाक को शेप में लाने के लिए करे ये 7 एक्सरसाइज Nose Exercises in Hindi

Mehak Jain • LAST UPDATED : April 27, 2022, 10:48 am IST

Nose Exercises in Hindi :

खूबसूरत चेहरे की बात आती है तो नाक उसमे एहम भूमिका निभाती है। एक चेहरे पर नाक ही एक ऐसी चीज़ होती है जो आकर्षित और सूंदर होनी चाहिए। हर एक लड़की चाहती है वह सूंदर हो यही कारण है कि कुछ एक्ट्रेस भी अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराती है ताकि उनकी नाक की शेप आ जाये ताकि वह और भी ज़्यादा सूंदर दिख पाए। लेकिन क्या आप जानते है बिना अधिक पैसे लगाए और सर्जरी करवाए भी आप अपनी नाक को शेप में ला सकते है। इस लेख में हम आपको बतायेगे कि नाक को शेप में कैसे लाये। साथ ही इससे जुड़े कुछ उपाए।

नाक के लिए एक्सरसाइज – Nose Exercises in Hindi

यहां हम आपको नाक को शेप में लाने के कई प्रकार के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं नाक को शेप में कैसे लाएं –

नोज शॉर्टनिंग

यह काफी आसान व्यायाम है, जिसे किसी भी समय कहीं भी किया जा सकता है। इससे न सिर्फ नाक आकार में आ सकती है, बल्कि कार्टिलेज (नरम और मुलायम टिश्यू) को नुकसान से बचाने में भी मदद मिल सकती है।

जानिए कैसे करे :

  • किसी साफ जगह योग मैट या चादर बिछाकर बैठ जाएं और कमर सीधी रखें।
  • फिर अपनी तर्जनी उंगली से नाक के टिप यानी नाक के नोक पर थोड़ा दवाब बनाएं
  • अब उंगली के जरिए नाक को पहले नीचे की ओर और फिर ऊपर की ओर ले जाएं
  • बेहतर परिणाम के लिए दिन में जितनी बार चाहें उतनी बार इस व्यायाम को कर सकते हैं।

नोज शेपिंग

नाक को सुन्दर कैसे बनाएं, इस सवाल का एक जवाब नोज शेपिंग एक्सरसाइज भी है। दरअसल, यह व्यायाम उन महिलाओं के लिए हैं, जो हमेशा अपनी नाक की शेप देखकर दुखी होती हैं। अगर नियमित रूप से नाक को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज करेंगे, तो इसके शेप में आने की संभावना बढ़ सकती है।

जानिए कैसे करे :

  • सबसे पहले योग मैट पर आराम से बैठ जाएं और कमर सीधी रखें।
  • इसके बाद लंबी गहरी सांस लें और छोड़ें।
  • अब फिर से गहरी सांस लें और अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगलियों यानी अंगूठे के साथ की उंगलियों से नाक को साइड से हल्का-सा दबाएं।
  • इसके बाद बलपूर्वक तरीके से नाक से सांस छोड़ें
  • इस बात का खास ख्याल रखें कि सांस ज्यादा जोर से नहीं छोड़नी है।
  • इस व्यायाम को क्षमतानुसार 10 बार दोहराएं।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज

नाक को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज में सांस संबंधी व्यायाम काफी फायदेमंद हो सकता है। यह एक्सरसाइज न सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह नाक को भी बेहतर आकार देने में मदद कर सकती है।

जानिए कैसे करे :

  • दाएं हाथ के अंगूठे से अपनी दाहिनी नासिका को बंद करें और बाईं नासिका से गहरी सांस लें।
  • अब अपने दाएं हाथ की मध्य उंगली से बाईं नासिका को बंद करें और बाएं हाथ के अंगूठे को हटाकर दाईं नासिका से सांस छोड़ें।
  • फिर दाहिनी नासिका से गहरी सांस लें और फिर बाईं नासिका से सांस छोड़ें
  • इस प्रकार इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज का एक चक्र पूरा होता है।
  • ऐसा रोजाना 10-12 बार किया जा सकता है।

नोज स्ट्रेटनिंग

नाक को सीधा करने के लिए यह सबसे बेहतरीन व्यायाम हो सकता है। एक छोटी-सी मुस्कान के साथ किया जाने वाला यह व्यायाम नाक को बेहतर शेप दे सकता है। यही वजह है कि नाक को छोटा करने के लिए उपाय में नोज स्ट्रेटनिंग व्यायाम को भी कारगर माना जाता है।

जानिए कैसे करे :

  • इसके लिए मुस्कुराएं और फिर उंगलियों की मदद से अपनी नाक को ऊपर उठाएं।
  • यह प्रक्रिया नाक के किनारों की मांसपेशियों के निर्माण में मदद करेगी।
  • बेहतर परिणाम के लिए रोजाना इस प्रक्रिया को 20 से 30 बार दोहराएं।

नोज मसाज

चपटी नाक का इलाज नोज मसाज की मदद से भी किया जा सकता है। जी हां, सांस के व्यायाम की तरह ही नाक की मालिश के भी कई फायदे हैं। इससे किसी भी तरह के सिर दर्द से राहत पाई जा सकती है और नाक भी शेप में आ सकती है।

जानिए कैसे करे :

  • इसके लिए अपनी नाक के हर हिस्से की मालिश करनी होगी। सबसे पहले नाक के ऊपरी हिस्से की मालिश करें, फिर निचले हिस्से की मालिश करें।
  • मालिश करने के लिए कुछ बूंद नारियल या जैतून का तेल ले सकते हैं।
  • मालिश करते समय अपनी उंगलियों को गोलाकार दिशा में घुमाएं।
  • दिन में कुछ देर इस व्यायाम को किया जा सकता है।

नोज विंग्लिंग एक्सरसाइज

नाक को सुंदर कैसे बनाएं, इस प्रश्न के उत्तर में नोज विंग्लिंग एक्सरसाइज भी शामिल है। यह व्यायाम नाक को आकार देने से ज्यादा मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। यह निश्चित रूप से नाक की मांसपेशियों को मजबूत बनाएगा, जिससे नाक की शेप बेहतर हो सकती है।

जानिए कैसे करे :

  • अपने चेहरे को स्थिर रखते हुए अपनी नाक को अपनी उंगलियों से पकड़कर धीरे-धीरे हिलाएं-डुलाएं।
  • बेहतर परिणाम पाने के लिए ऐसा दिन में कुछ देर किया जा सकता है।

स्माइल लाइन को दूर करने के लिए व्यायाम

उम्र के साथ-साथ स्माइल लाइन और गहरी हो जाती है, जो देखने में भद्दी लगती है। इसे दूर करने के लिए भी व्यायाम कर सकते हैं।

जानिए कैसे करे :

  • इसके लिए पहले अपने मुंह को फुला लें और मुंह के हर हिस्से में हवा को घुमाएं। हर हिस्से में हवा पांच सेकंड के लिए रखें।
  • इसके बाद मुंह खोलकर हवा छोड़ सकते हैं।
  • बेहतर परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें :- Vivo X80 Series चीन में लॉन्च, जानिए कीमत और खास फीचर्स

यह भी पढ़ें :  Infinix Smart 6 भारत में 27 अप्रैल को करने वाला है डेब्यू, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jairam Ramesh: ‘कांग्रेस वीवीपैट के अधिक से अधिक उपयोग पर अभियान जारी रखेगी’, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी -India News
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन राशियों के लिए आज का दिन लाभकारी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी- Indianews
Lok Sabha Election: राजस्थान में दूसरे चरण में 64.6% मतदान दर्ज, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% वोटिंग- Indianews
PM Modi Road Show: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, सीएम योगी भी रहे मौजूद -India News
West Bengal board: पश्चिम बंगाल बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें सही तारीख व टाइमिंग- Indianews
America: ‘मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं’, पुलिस द्वारा अश्वेत व्यक्ति के गर्दन को घुटने से दबाने से हुई मौत- Indianews
Shaheed Bhagat Singh: शादमान चौक का नाम शहीद भगत सिंह हो, पाकिस्तान सरकार ने लाहौर HC से मांगा और वक्त -India News
ADVERTISEMENT