होम / Strange Tales Of Wedding Rituals: कई देशों में शादी के रिवाज अलग-अलग, जानिए कैसे?

Strange Tales Of Wedding Rituals: कई देशों में शादी के रिवाज अलग-अलग, जानिए कैसे?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : February 18, 2022, 11:02 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Strange Tales Of Wedding Rituals: लोगों का कहना है कि भारत में शादी ब्याह की रीति रिवाजें काफी ज्यादा होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां शादी की रस्मों रिवाजें (wedding rituals) भारत से भी काफी अलग हैं। जो काफी हैरान करने वाले हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे किस देश में कौन से रिवाज हैं शादी को लेकर। (worldwide wedding rituals)

शादी के एक माह पहले से रोना शुरू करती है दुल्हन

(bizarre wedding rituals) चीन में तुजिया समुदाय में शादी के एक महीने पहले से दुल्हन के रोने की प्रथा है। वह हर दिन एक घंटे रोती है। 10 दिन बाद दुल्हन के साथ उसकी मां और उसके 10 दिन बाद उसकी दादी/नानी साथ बैठकर रोती हैं। महीने के अंत तक घर की हर महिला दुल्हन के साथ बैठकर रोती है। इस प्रथा को शादी की खुशियों के इजहार का तरीका माना जाता है। क्योंकि साथ रोने के दौरान हर महिला की आवाज अलग होती है, जो सुनने में एक धुन की तरह मालूम पड़ती है।

शादी के दिन कंधों पर रोटियों को बैलेंस करो ( Strange Tales Of Wedding Rituals)

एशियन देश आर्मीनिया में शादी के दिन एक अनोखा इम्तिहान देना होता है। जब दुल्हन दुल्हे के घर पहुंचती है, तब जोड़े को लड़के की मां लवाश (एक तरह की रोटी) और शहद देती है। दूल्हा-दुल्हन अपने कंधों पर लवाश को बैलेंस करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से उनकी शादी पर बुरी नजर नहीं लगेगी। शादी के बंधन में मिठास बनाए रखने के लिए नया जोड़ा शहद भी खाता है।

शादी के दिन नहीं हंस सकते दूल्हा-दुल्हन

(different wedding rituals in world wide) सेंट्रल अफ्रीका के देश कॉन्गो में शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन को हंसने की इजाजत नहीं होती है। जहां देश-दुनिया से दूल्हा-दुल्हन के ठहाके लगाने की तस्वीरें सामने आती हैं। उन सबसे अलग कॉन्गों में माना जाता है कि शादी के दिन हंसने वाले जोड़े विवाह संबंध को लेकर गंभीर नहीं है। उन्हें शादी वाले दिन, रस्मों की शुरुआत से लेकर रिसेप्शन तक हंसने की मनाही होती है।

व्हेल का दांत दो, तब लड़की का हाथ मांगो

साउथ पैसिफिक में बसे देश फिजी में मान्यता है कि अगर कोई लड़का, किसी लड़की का हाथ उसके पिता से मांगता है, तो बदले में उसे अपने होने वाले ससुर को व्हेल का दांत तोहफे के तौर पर देना होता है।

दूल्हे के दोस्त काटते हैं उसकी टाई

स्पेन में शादी के दिन दूल्हे के दोस्त उसकी टाई काटकर शादी में मौजूद मेहमानों के बीच बेचते हैं। ये पैसे दूल्हा-दुल्हन को सौंप दिए जाते हैं। पैसे बढ़ाने के लिए कुछ और छोटी-मोटी चीजें भी बेची जाती हैं।

दुल्हन के साथ डांस करने पर पैसे दो ( Strange Tales Of Wedding Rituals)

क्यूबा में विवाह के दिन एक अनूठी रस्म निभाई जाती है। शादी के दिन जो भी व्यक्ति दुल्हन के साथ डांस करता है, वह दुल्हन की ड्रेस पर पिन की मदद से नोट लगाता है। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि इससे नव-विवाहित जोड़े पर शादी और हनीमून पर होने वाले खर्चों का दबाव कम होता है।

मेहमानों का फैलाया कूड़ा दूल्हा-दुल्हन साफ करते हैं

वेस्टर्न यूरोपियन देश जर्मनी में शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन जश्न में शरीक हुए लोगों के फैलाए कूड़े और चीनी-मिट्टी के बर्तन साफ करते हैं। इस रिवाज के पीछे मान्यता होती है कि दूल्हा-दुल्हन इस तरह से बुरी नजर को खत्म करते हैं और जिंदगी की हर चुनौतियों में एक दूसरे का साथ देने को तैयार रहते हैं।

Strange Tales Of Wedding Rituals

READ ALSO : 6 Benefits Of Money Plant : जाने घर पर मनी प्लांट लगाने से जुड़ी कुछ बातें

READ ALSO : Ways To Be Happy : तनाव से परेशान है तो अपनाएं ये तरीके

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chanakya Niti: मुसीबत में संचित धन ही आता है काम, जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य-Indianews
Paytm President Resigns: पेटीएम के सीओओ और चेयरमैन भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों को बताया वजह -India News
Wedding Dance Video: शादी में हरियाणवी गाने पर डांस करने से मां ने लड़की को रोका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Viral Video: दादी की उम्र की महिला से इश्क लड़ाता 19 साल का लड़का, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-Iandianews
Elvish Yadav: सांपो के जहर मामले के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज, एल्विश यादव पर-Indianews
रोजाना चैन और सुकून की नींद लेने के लिए, रात में सोने से पहले इन फूड्स और ड्रिंक्स का करें सेवन -Indianews
PM Modi in Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या में पीएम मोदी के रोड शो का चुनावों पर कितना होगा असर, जानें जनता की राय- Indianews
ADVERTISEMENT