<

फ्लाइट में सेहत बिगाड़ सकता है एयरपोर्ट फूड, नीना गुप्ता की ये आदत सिखाती है हेल्दी ट्रैवल का तरीका

फ्लाइट में सफर के दौरान एयरलाइन या एयरपोर्ट का खाना अक्सर महंगा और सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.अभिनेत्री नीना गुप्ता इसी वजह से सफर करते समय हमेशा घर का बना खाना साथ ले जाती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्लेन मेन्यू के बारे में बताया, जिसमें खाखरा और हरा मूंग शामिल था.

एयरपोर्ट का खाना अक्सर महंगा और सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. ऐसे में अभिनेत्री नीना गुप्ता घर का बना हल्का और पौष्टिक खाना लेकर सफर करना पसंद करती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फ्लाइट फूड के बारे में बताया कि उनके आज के प्लेन मेन्यू में खाखरा और हरा मूंग शामिल है.

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन लिखा, “Today’s plane menu – khakhra and green moong.” उनके इस पोस्ट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सफर के दौरान हेल्दी रहना कितना आसान हो सकता है.

एयरपोर्ट का खाना क्यों नहीं है सेहतमंद?

चेन्नई के श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की रजिस्टर्ड डाइटिशियन दीपलक्ष्मी के मुताबिक,“एयरपोर्ट पर मिलने वाला ज्यादातर खाना ज्यादा कैलोरी वाला और पोषण में कमजोर होता है. बर्गर, तले हुए स्नैक्स और पैकेज्ड फूड में मैदा, ज्यादा नमक, खराब फैट और प्रिजरवेटिव्स होते हैं.”उन्होंने बताया कि ऐसा खाना पेट भर तो देता है, लेकिन यात्रा के दौरान सूजन, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है. वहीं, घर से खाना ले जाने से ऊर्जा बनी रहती है, पाचन ठीक रहता है और पैसे भी बचते हैं.

सेहत का खजाना, हरा मूंग

डाइटिशियन दीपलक्ष्मी के अनुसार, हरा मूंग (मूंग दाल) में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, फाइबर और विटामिन A, B और C भरपूर मात्रा में होते हैं.
भीगा हुआ मूंग दाल:

  • वजन घटाने में मदद करता है
  • पाचन सुधारता है
  • डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है
  • आयरन, जिंक और कैल्शियम का अवशोषण बेहतर करता है

यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. एक बार में आधा कप पर्याप्त होता है, ज्यादा खाने से गैस और यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है.

खाखरा भी है हेल्दी स्नैक

प्रैगमैटिक न्यूट्रिशन की चीफ न्यूट्रिशनिस्ट मीनू बालाजी बताती हैं कि अगर खाखरा गेहूं या मिलेट्स से बना हो और बेक किया गया हो, तो यह हाई-फाइबर और हेल्दी स्नैक होता है.
हालांकि, ज्यादा मसालेदार या ऑयली खाखरा पेट की समस्या पैदा कर सकता है. बहुत ज्यादा तापमान पर पकाने से कुछ हानिकारक तत्व भी बन सकते हैं, इसलिए संयम जरूरी है.

हेल्दी ट्रैवल का आसान तरीका

नीना गुप्ता की तरह घर का बना हल्का खाना लेकर सफर करना न सिर्फ सेहत के लिए बेहतर है, बल्कि यह एयरपोर्ट के महंगे और अनहेल्दी खाने से भी बचाता है.

 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Bijnor Thief: तालाब में 5 घंटे छुपा रहा पार्षद चोर, कमल के फूल की डंडी से लिया सांस, पुलिस को बुलाना पड़ा गोताखोर

Bijnor Thief Arrest News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार…

Last Updated: April 9, 2026 17:07:24 IST

Khawaja Asif: ‘हिंदुस्तान और इजराइल इस्लाम के…’, शांति के बीच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

Khawaja Asif controversial Statement: अमेरिका और ईरान के युद्ध विराम के बीच पाकिस्तान के रक्षा…

Last Updated: April 9, 2026 17:02:13 IST

रातों-रात हुआ 20 से ज्यादा IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी महकमे में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 20 से ज्यादा आईएएस और डैनिक्स (DANICS दिल्ली, अंडमान…

Last Updated: April 9, 2026 16:56:23 IST

दिन में काम और रात में पढ़ाई करने वाले कर्मचारियों की बदली किस्मत, बिजनेसमैन की दरियादिली ने दी सपनों को नई उड़ान!

एक व्यवसायी को जब यह पता चला कि उसके तीन कर्मचारी अपनी शिक्षा का खर्च…

Last Updated: April 9, 2026 17:09:53 IST

मजाक में की हदें पार… दोस्त के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भर दी हवा, फटकर बाहर आ गईं आंतें

Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इस दोस्ती में हुए मस्ती-मजाक का अंजाम खौफनाक…

Last Updated: April 9, 2026 16:52:31 IST