<
Categories: देश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने TMC नेता पर किया पलटवार, बोले- ‘बांग्लादेश की पीएम बन जाएं’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने TMC सांसद सौगत रॉय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी को बांग्लादेश जाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे.

Central Minister Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने TMC सांसद सौगत रॉय ने बयान पर पलटवार किया है. दरअसल सौगत राय ने कहा था कि ममता बैनर्जी को बंगाल से ज्यादा बांग्लादेश में पसंद किया जाता है. इस पर गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों को साथ लेकर वहीं चली जाएं. बांग्लादेश जाकर वहीं की प्रधानमंत्री बन जाएं. उन्होंने आगे कहा कि हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे.

बांग्लादेश जाकर पीएम बन जाएं ममता बैनर्जी

गिरिराज सिंह ने कहा कि वो शुरू से ये कह रहे हैं कि ममता बनर्जी रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाती हैं. वे बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या करवाती हैं. गिरिराज सिंह ने सौगत रॉय के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर ममता बांग्लादेश में ज्यादा लोकप्रिय हैं, तो वो बंगाल को बख्श दें. वे बंगाल को छोड़कर बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर वहीं चले जाएं.

दिग्विजय सिंह पर दिया जवाब

वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की उस पोस्ट पर भी टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने BJP-RSS की संगठनात्मक क्षमता की प्रशंसा पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने बीजेपी-आरएसएस की सराहना की या नहीं, उसकी कोई जरूरत नहीं. बीजेपी कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्तों की पार्टी है जबकि कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है. कांग्रेस नेहरू-इंदिरा के तलवे चाटने वालों की पार्टी है.

घर में रखें शस्त्र बयान पर बोले गिरिराज सिंह

वहीं उन्होंने घर में शस्त्र रखने वाली अपील पर जवाब देते हुए कहा कि हम हिंदू हैं और सनातन धर्म में शास्त्र ही नहीं शस्त्रों की भी पूजा की जाती है. हमारे देवी-देवता भी शस्त्र और शास्त्र दोनों के साथ दिखते हैं. ऐसे में उनके भक्तों को भी उस परंपरा का पालन करते हुए घर में शस्त्र रखना चाहिए. हमारे धर्म में शस्त्र और शास्त्र की परंपरा है, जो हमारे अंदर भी होनी चाहिए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST