Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > गणपति उत्सव में छाईं अंबानी लेडीज, श्लोका की गुजराती बांधनी ने जीता दिल तो ईशा के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

गणपति उत्सव में छाईं अंबानी लेडीज, श्लोका की गुजराती बांधनी ने जीता दिल तो ईशा के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

Antilia Ganpati festival: अंबानी परिवार के एंटीलिया स्थित गणपति उत्सव में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों के साथ अंबानी लेडीज के ट्रेडिशनल लुक्स ने भी खूब ध्यान खींचा. नीता अंबानी सिल्क साड़ी और जड़ाऊ हार में नजर आईं, जबकि श्लोका मेहता ने ऑरेंज-सनसेट येलो बांधनी और लहरिया लहंगे से गुजराती रंग दिखाया. वहीं ईशा अंबानी ने ज्वेल टोन लहंगे, हैवी एम्ब्रॉयडरी और रॉयल ब्लू-एमराल्ड दुपट्टे से रॉयल फेस्टिव लुक अपनाया.

Written By:
Last Updated: September 15, 2026 18:41:35 IST

Mobile Ads 1x1

Antilia Ganpati festival: गणपति बप्पा के स्वागत के लिए एंटीलिया एक बार फिर रोशनी, भक्ति और ग्लैमर से जगमगा उठा. अंबानी परिवार ने ‘एंटीलिया चा राजा’ का भव्य स्वागत किया, जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक कई बड़े सितारे शामिल हुए. सोशल मीडिया पर जहां मेहमानों के लुक्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, वहीं इस पूरे जश्न में अंबानी परिवार की लेडीज के ट्रेडिशनल लुक ने खास ध्यान खींचा. नीता अंबानी के सिल्क साड़ी और जड़ाऊ हार से लेकर ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के खूबसूरत लहंगा लुक तक, हर अंदाज में भारतीय परंपरा और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला.

श्लोका मेहता गुजराती रंग में आईं नजर

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने गणपति उत्सव के लिए ऐसा आउटफिट चुना, जिसमें गुजराती परंपरा की साफ झलक दिखाई दी. उन्होंने ब्राइट ऑरेंज और सनसेट येलो शेड का बांधनी ड्रेप्ड लहंगा-चोली पहना था. आउटफिट में बांधनी के साथ लहरिया पैटर्न भी नजर आया, जिसने पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया. श्लोका के लहंगे का बॉर्डर भी काफी खास था. इसमें रंग-बिरंगे फूलों के साथ मोर के डिजाइन बनाए गए थे, जो उनके ट्रेडिशनल आउटफिट को रॉयल टच दे रहे थे. इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया. पूरे लुक में गुजराती रंग तो प्रमुख था, लेकिन आउटफिट की ड्रेपिंग और स्टाइलिंग ने इसे मॉडर्न फेस्टिव फैशन का टच भी दिया.

पोल्की चोकर और ड्रॉप ईयररिंग्स ने पूरा किया लुक

श्लोका ने अपने आउटफिट के साथ हैवी पोल्की डायमंड चोकर पहना था. इसके साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स और हाथों में चूड़ियां उनके लुक को कंप्लीट कर रही थीं. खास बात यह रही कि उन्होंने जूलरी और आउटफिट को ही अपने लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाए रखा. इसके लिए श्लोका ने मेकअप को सिंपल रखा. सेंटर-पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने बालों को लूज कर्ल्स में खुला छोड़ा. उनका पूरा लुक इस बात का उदाहरण रहा कि पारंपरिक भारतीय आउटफिट को बिना जरूरत से ज्यादा मेकअप या हेयरस्टाइल के भी ग्लैमरस बनाया जा सकता है.

ईशा अंबानी ने चुना रॉयल ज्वेल टोन लहंगा

वहीं ईशा अंबानी ने गणपति पूजा के लिए बिल्कुल अलग अंदाज अपनाया. उन्होंने ज्वेल टोन वाला हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था, जिस पर कई रंगों के धागों से खूबसूरत कढ़ाई की गई थी. लहंगे और मैचिंग स्ट्रक्चर्ड चोली पर जियोमेट्रिक डिजाइन के साथ ट्रेडिशनल मोटिफ्स भी नजर आए. ईशा के लुक में सबसे खास उनके दुपट्टे का अंदाज रहा. उन्होंने डीप रॉयल ब्लू और एमराल्ड ग्रीन रंग का दुपट्टा एक कंधे पर डाला था. यह कलर कॉम्बिनेशन उनके लहंगे के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट बना रहा था और पूरे आउटफिट को रॉयल फेस्टिव लुक दे रहा था.

सिंपल मेकअप और सॉफ्ट वेव्स ने बढ़ाया ग्लैमर

ईशा ने लहंगे के साथ ट्रेडिशनल चूड़ियां, स्टेटमेंट रिंग्स और हल्की नेक जूलरी पहनी. उन्होंने जूलरी को जरूरत से ज्यादा हैवी रखने के बजाय आउटफिट के साथ बैलेंस किया. बालों में सॉफ्ट ब्लोआउट वेव्स और सिंपल लेकिन ग्लैमरस मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था. ईशा और श्लोका के लुक्स की सबसे खास बात यह रही कि दोनों ने एक ही गणपति उत्सव के लिए भारतीय फैशन के बिल्कुल अलग रंग पेश किए. श्लोका ने बांधनी, लहरिया और गुजराती रंगों के जरिए ट्रेडिशनल लुक को चुना, जबकि ईशा ने ज्वेल टोन, हैवी एम्ब्रॉयडरी और बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन से रॉयल फेस्टिव अंदाज दिखाया.

नीता अंबानी का सिल्क साड़ी लुक भी रहा खास

गणपति उत्सव में नीता अंबानी का लुक भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया. उन्होंने सिल्क साड़ी के साथ जड़ाऊ हार पहना था, जिसने उनके ट्रेडिशनल अंदाज को और भव्य बना दिया. अंबानी परिवार की महिलाओं के इन लुक्स में भारतीय टेक्सटाइल, पारंपरिक डिजाइन और मॉडर्न स्टाइलिंग का ऐसा मेल दिखा, जिसने एंटीलिया के गणपति उत्सव को फैशन के लिहाज से भी खास बना दिया.

MORE NEWS