<

Diabetic लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन, इस Diwali सबका मन जीत जाएंगी ये Sugar Free मिठाई

Sugar Free Sweets For Diwali: इस दिवाली घर पर बनाए मजेदार और शुगर फ्री काजू कतली. जानें इसके लिए क्या लगेगी सामग्री.

Kaju Katli Recipe Without Sugar: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और मिठास से भरा होता है. इस दिन घरों में दीयों की रौशनी जगमगाती है, रंगोली से आंगन सजता है और लजीज मिठाइयों की खुशबू पूरे माहौल को मीठा बना देती है. हर कोई अपने घर आए मेहमानों और बच्चों को कुछ खास खिलाना चाहता है. अगर आप भी इस बार दिवाली पर कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं, तो शुगर फ्री काजू कतली आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

काजू कतली वैसे तो हर किसी की फेवरेट होती है, लेकिन जिन लोगों को चीनी से परहेज है या जो हेल्दी डेज़र्ट खाना पसंद करते हैं, उनके लिए यह शुगर फ्री वर्ज़न एक शानदार विकल्प है. इस मिठाई में न तो रिफाइंड शुगर डाली जाती है और न ही कोई आर्टिफिशियल प्रिज़र्वेटिव बस कुछ सिंपल सामग्री से बन जाती है यह टेस्टी और हेल्दी मिठाई.

शुगर फ्री काजू कतली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

काजू – 1 कप

घी – जरूरत अनुसार (ग्रीसिंग के लिए)

शुगर फ्री स्वीटनर पाउडर – 4 छोटे चम्मच

पानी – आवश्यकता अनुसार

इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच

चांदी वर्क – सजावट के लिए

शुगर फ्री काजू कतली बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि:

1. काजू तैयार करें: सबसे पहले काजू को करीब 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इससे काजू थोड़ा नरम हो जाएगा और आसानी से पिस जाएगा. फिर इसका पानी निकालकर काजू को मिक्सर में डालें और एकदम बारीक पाउडर बना लें. ध्यान रखें—पेस्ट न बनने पाए, बस पाउडर ही बने.

2. चाशनी तैयार करें: अब एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा पानी डालें और उसमें स्वीटनर पाउडर मिलाएं. धीमी आंच पर इसे पकाएं जब तक यह हल्का चिपचिपा न हो जाए. इस स्टेप पर ध्यान रखें कि चाशनी जले नहीं.

3. काजू और चाशनी को मिलाएं: जैसे ही चाशनी तैयार हो जाए, उसमें धीरे-धीरे काजू का पाउडर डालें और लगातार चलाते रहें. धीमी आंच पर 3–4 मिनट तक इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं. इसमें इलायची पाउडर भी मिला दें ताकि स्वाद और खुशबू बढ़े.

4. सेट करें और आकार दें: अब गैस बंद कर दें और तैयार मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में डालें. बेलन की मदद से इसे बराबर मोटाई में फैला लें. जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो मनपसंद शेप में काट लें डायमंड शेप काजू कतली का पारंपरिक अंदाज़ होता है.

5. सजावट और सर्व करें: कटी हुई कतलियों के ऊपर हल्के हाथ से चांदी वर्क लगाएं. अब इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.

दिवाली के लिए परफेक्ट मिठाई

अब आपकी हेल्दी और टेस्टी शुगर फ्री काजू कतली सर्व करने के लिए तैयार है. चाहे बच्चे हों या बड़े, सबको इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा. खास बात यह है कि इसमें चीनी न होने के कारण डायबिटिक लोग भी इसे लिमिट में खा सकते हैं. इस दिवाली मिठास में सेहत का तड़का लगाइए और बनाइए घर पर बनी शुगर फ्री काजू कतली जिसे खाकर आपके मेहमान कह उठेंगे “वाह!” 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST