Bhatura Recepi With Wheat Flour: क्या आपको पता है कि आप बिना मैदा इस्तेमाल किए फुले-फुले करारे-करारे भटूरे चुटकियों में बना सकते हैं, अगर आपको यकिन नहीं हैं तो आप रश्मि कौशिक जादुई रेसपि जरूर देखें.
बिना मैदा का भटूरें
Bhatura Recepi With Wheat Flour: छोटे-भटूरे तो हर इंडियन की पसंद है, यह खाने में तो टेस्टी होते है, लेकिननसेहत के लिए भारी पड़ सकते है, यही वजह है कि कई लोग अपने बच्चों को यह नहीं खिलाती और बड़े-बुजुर्ग भी इसी वजह से इसे खाने से डरते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आप बिना मैदा इस्तेमाल किए फुले-फुले करारे-करारे भटूरे चुटकियों में बना सकते हैं, जो खाने में नुकसानदायक नहीं होते हैं, तो आप रश्मि कौशिक जादुई रेसपि जरूर देखें सकते हैं, जिसमें वो मैदे के नहीं बल्कि आटे के भटूरे बना रही है… घर पर बिना मैदा के भटूरे बनाने के लिए आटे और सूजी का इस्तेमाल होताजिसका सही मिश्रण आपको लाजवाब भटूरे दे सकता है .सूजी के इस्तेमाल से भटूरें कुरकुरे बनते हैं, वहीं आटे को पटक-पटक कर गूंथने का तरीका उसे मैदे जैसा लचीला बनाता है. आइये जानते हैं कैसे बनाया जाता है आटे का भटूरा
भटूरे के आटे में खमीर उठाने के लि सबसे पहले एक परात में एक कटोरी दही लें, ध्यान रहे दही ज्यादा खट्टा न हो, फिर इसमें एक चम्मच चीनी के साथ थोड़ा सा नमक और 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद इन सभी चीजों को दही के साथ मिला लें। चीनी इसलिए क्योंकि इससे भटूरों को अच्छा रंग मिलेगा, वहीं सोडा फर्मेंटेशन की प्रोसेस तेज करेगा. वहीं बिना मैदे के भटूरों को कुरकुरा और फुलाफुला बनाने के लिए सूजी सबसे जरूरी है. इसके लिए तैयार दही के मिश्रण में 1/3 कप बारीक सूजी डालें और उसे भी अच्छी तरह मिला लें और 15 मिनट तक उसे न छेड़े, ताकि सारा पानी सूजी सोख ले और फूल जाए। यही वह जादुई तरीका है जिससे भटूरे गेहूं के आटे से बनने के बाद भी सख्त नहीं होते हैं.
वहीं जब 15 मिनट बाद सूजी फूल जाए, तो इसमें एक चम्मच तेल और 2 कप गेहूं का आटा मिलाएं और उसे गुथ लें. रश्मि कौशिक के अनुसार, आटा गूंथने के बाद उसे मैदा वाले आटे की तरह ही पटक-पटक कर लचीला करने की कोशिश करें, ऐसा करने से आटे में ग्लूटेन एक्टिवेट होता है, जिससे भटूरे बेलते समय फटते नहीं है और तलने पर अच्छे से फूलते हैं. ऐसा करने के बाद आटे को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें. 10 मिनट बाद आप देखेंगे कि आटा काफी मुलायम और लचीला हो जाएगा. इस आटे की लोइयां बनाएँ और नॉर्मल भटूरों की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि तेल अच्छा गर्म होना चाहिए, तभी भटूरों को तेल में डालें और दबाते हुए फ्राई करें। आप देखेंगे कि गेहूं के आटे से बने ये भटूरे मैदा से भी ज्यादा फूले और टेस्टी बनेंगे
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…