<

Blue Light Glasses: ब्लू लाइट का सच क्या है? स्क्रीन से आँखों को कितना खतरा, क्या चश्मे सच में काम करते हैं

Blue Light Glasses: ब्लू लाइट और और एंटी-ग्लेयर लेंस कितनी नुकसानदायक है? क्या यह चश्मे सच में काम करते हैं? स्क्रीन टाइम, आंखों पर असर, सिरदर्द और नींद से जुड़ी समस्या.

Blue Light Glasses: आज के समय में हर व्यक्ति का स्क्रीन टाइम बढ़ने के साथ, डिजिटल आई स्ट्रेन, थकान और नींद में खलल जैसी समस्याएं हो रही है. इससे निपटने के लिए ब्लू लाइट ग्लासेस एक लोकप्रिय उपाय बन गया हैं. ये लेंस फोन, कंप्यूटर और एलईडी स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट को फिल्टर करने के लिए बनाई गई है.
यह प्रकाश शरीर की प्राकृतिक सर्कैडियन रिदम में बाधा डाल सकता है. हालांकि, हाल के शोधों ने इनकी प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं. ब्लू लाइट के संपर्क में आने से नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और अस्थायी असुविधा हो सकती है, लेकिन आज के रिसर्च से सीमित प्रमाण मिले हैं कि ब्लू लाइट ग्लासेस आंखों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार करते हैं.

ब्लू लाइट क्या है और यह कैसे काम करता है?

ब्लू लाइट एक हाई एनर्जी वाली दृश्य प्रकाश है जिसकी सोर्ट वेव लेंथ (415-455 नैनोमीटर) होती है. यह प्राकृतिक रूप से सूर्य के प्रकाश में मौजूद होती है, लेकिन यह स्मार्टफोन, टैबलेट, एलईडी स्क्रीन और टीवी जैसे डिजिटल उपकरणों से भी निकलती है.
मानव इतिहास के अधिकांश समय तक, लोग केवल दिन के समय ही ब्लू लाइट के संपर्क में आते थे, जो शरीर को जागृत और सतर्क रहने का संकेत देती थी. लेकिन अब, स्क्रीन के कारण हम सूर्यास्त के काफी बाद तक नीली रोशनी के संपर्क में आते हैं. इससे शरीर का प्राकृतिक नींद-जागने का रिद्दम बिगड़ सकता है, जिससे थकान, आंखों में सूखापन और नींद में खलल जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

क्या ब्लू लाइट वाले चश्मे सच में काम करते हैं?

हाल के नए रिसर्च से पता चलता है कि ब्लू लाइट शरीर की दैनिक रिद्दम को प्रभावित करती है, लेकिन इस बात के सीमित वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट से आंखों को दीर्घकालिक नुकसान होता है. इसी तरह, विशेषज्ञों का कहना है कि नीली रोशनी को रोकने वाले चश्मों की प्रभावशीलता अभी भी बहस का मुद्दा है.
अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी अभी सामान्य कंप्यूटर उपयोग के लिए ब्लू लाइट ग्लासेस की सिफारिश नहीं करती है, क्योंकि इसके समर्थन में पूरे आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. वास्तव में, ब्लू लाइट से होने वाले कई लक्षण, जैसे कि आंखों में सूखापन, धुंधली दृष्टि और सिरदर्द, स्क्रीन के उपयोग के तरीके के कारण होते हैं, न कि ब्लू लाइट के कारण ऐसा होता है.
Share
Published by

Recent Posts

Funny Jokes: मैं रोज पूजा करती हूं, काश श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं? पत्नी के कहने पर फिर पति ने जो कहा…

Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…

Last Updated: May 20, 2026 11:46:50 IST

IPL का नया ‘सिक्सर किंग’! वैभव सूर्यवंशी के आगे रसेल-पूरन भी फीके, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…

Last Updated: May 20, 2026 11:33:09 IST

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST