<

Cervical Cancer: क्या शादी के बाद HPV वैक्सीन काम नहीं करता है? सही उम्र क्या है और किसे लगवानी चाहिए?

Cervical Cancer: क्या महिलाएं शादी के बाद HPV वैक्सीन नहीं लगवा सकती है? क्या सेक्सुअली एक्टिव होने के बाद यह वैक्सीन काम नहीं करता है. देखें किसी उम्र में इस वैक्सीन को लगवा सकते हैं.

Cervical Cancer: भारत में महिलाओं को होने वाली सबसे आम कैंसर में सर्वाइकल कैंसर आता है. इससे बचाव और इसका इलाज दोनों संभव है, लेकिन जानकारी के आभाव में लोग सही समय पर इसका ध्यान नहीं दे पाते हैं और मामला गंभीर हो जाता है. आंकड़ों के मुताबिक 2019 में कुल 45,000 से ज्यादा महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई थी.

सर्वाइकल कैंसर क्या है?

सर्वाइकल कैंसर यूट्रस के सबसे नीचे वाले भाग का ट्यूमर है, जो यूट्रस के निचले भाग से शुरु होता है. इसिलिए इसे गर्भाशय ग्रीवा कैंसर या सर्वाइकल कैंसर कहा जाता है. अधिक्तर मामलों में यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के इंफेक्शन के कारण होता है.

HPV वायरस क्या है?

HPV वायरस का एक समूह है, जिसमें 100 से ज्यादा तरह वायरस पाए जाते हैं. और इसमें लगभग 30 तरह के वायरस लैंगिक क्षेत्र को प्रभावित करते हैं. इस वायरस में 14 वायरस कैंसर पैदा करने वाले होते हैं.

HPV वैक्सीन क्या है?

HPV वैक्सीन एक तरह का टीका है जो HPV वायरस से आपको बचाता है. यह वायरस आपको कैंसर और जननांग मस्सों का कारण बन सकते हैं. यह वैक्सीन वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली को तैयार करके काम करता है.

HPV वैक्सीन किस उम्र में लगता है?

एक्सपर्ट के आधार पर, 9 से 14 साल की उम्र के बीच यह वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए. यह वैक्सीन आपको HPV वायरस और उससे होने वाली संक्रमण से आपको सुरक्षित रखती है.

क्या शादी के बाद भी HPV Vaccine लगवा सकते?

हमारे बीच यह भी अवधारणा है कि बड़े हो जाने पर या शादी के बाद  HPV का टीका नहीं लगता है. ऐसा माना जाता है कि सेक्सुअली एक्टिव होने के बाद यह वैक्सीन काम नहीं करता है. लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा बिल्कुल नहीं है. HPV वैक्सीन आप 9 से 14 वर्ष, 14 से 25 वर्ष और 25 से 45 वर्ष   की उम्र तक महिलाएं लगवा सकती हैं.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

NEET 2026 Exam Pattern: नीट यूजी में कितने सवाल करने होंगे हल, कैसे बनाएं स्मार्ट रणनीति? समझें पूरा पैटर्न

NEET UG 2026 की तैयारी में यह जानना जरूरी है कि कितने सवाल हल करने…

Last Updated: April 13, 2026 11:17:31 IST

Asha Bhosle Songs: किस सिंगर संग आशा भोसले ने गाए थे सबसे ज्यादा गाने, सॉन्ग्स का नंबर जान पकड़ लेंगे माथा

Asha Bhosle Songs: कल 12 अप्रैल का दिन संगीत जगत के लिए काफी दुखद माना…

Last Updated: April 13, 2026 11:01:26 IST

Vijay Cycle Rally Video: साइकिल रैली में ऐसा क्या हुआ कि भागने लगे थलपति विजय? वायरल वीडियो से चिंतित फैंस

Vijay Cycle Rally Viral Video: साउथ एक्टर विजय थलपति की साइकिल रैली का वीडिया रोशल…

Last Updated: April 13, 2026 10:52:41 IST

आज चांदी का भाव 13 अप्रैल 2026: चांदी के रेट ने बढ़ाई धड़कनें! खरीदारी करें या रुकना है समझदारी?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 13, 2026 10:53:29 IST

महिला आयोग ने Masoom Sharma के साथ ऐसा क्या किया? जिसने उड़ाई हरियाणवी सिंगर की नींद

Masoom Sharma Contrversy: मासूम शर्मा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: April 13, 2026 10:42:31 IST