<

एग्जॉस्ट फैन और चिमनी की गंदगी मिनटों में होगी साफ! जल्द नोट कर लें ये आसान घरेलू टिप्स

Chimney Cleaning At Home: आज हम किचन की चिमनी और एग्जॉस्ट फैन की तेल की चिपचिपी गंदगी को कैसे साफ कर सकते है, इसके बारे में बात करेगें.

Kitchen Chimney Cleaning Tips: रसोई घर की चिमनी और एग्जॉस्ट फैन लंबे समय तक इस्तेमाल होने पर धीरे-धीरे तेल, धुआं और धूल को अपनी सतह पर जमा कर लेते हैं. शुरुआत में ये गंदगी मामूली लगती है, लेकिन समय बीतने के साथ यह परत मोटी और चिपचिपी हो जाती है. परिणामस्वरूप चिमनी से तेल टपकने लगता है और कभी-कभी ये बूंदें खाने में भी गिर सकती हैं. इतना ही नहीं, अगर चिमनी को लंबे समय तक साफ न किया जाए तो उसमें आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए, रसोई की सुरक्षा और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए चिमनी और फैन की नियमित सफाई बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं, चिमनी और एग्जॉस्ट फैन को बिना ज्यादा मेहनत के साफ करने के आसान और असरदार तरीके.

1. कास्टिक सोडा से गहरी सफाई

अगर चिमनी बहुत ज्यादा गंदी और चिपचिपी हो गई है तो कास्टिक सोडा सबसे कारगर विकल्प है. सबसे पहले चिमनी के फिल्टर्स निकाल लें. उसके बाद एक बड़े टब या बाल्टी में गर्म पानी भरें. इसमें फिल्टर्स को डालें और ऊपर से कास्टिक सोडा छिड़क दें. लगभग 1 घंटे तक इसे ऐसे ही छोड़ दें. इस प्रक्रिया से गंदगी सतह पर आ जाएगी. अब ग्लव्स पहनकर फिल्टर्स को निकालें और ब्रश से सर्फ या साबुन की मदद से अच्छी तरह साफ करें.

2. डिटर्जेंट से जल्दी सफाई

यदि आप समय-समय पर चिमनी साफ करते रहते हैं तो गंदगी ज्यादा जमा नहीं होती। ऐसे में साधारण डिटर्जेंट ही काफी है. फिल्टर्स को निकालकर गर्म पानी में डालें. ब्रश और डिटर्जेंट की मदद से धीरे-धीरे गंदगी को रगड़कर साफ करें. चाहें तो लिक्विड डिशवॉश साबुन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

3. बेकिंग सोडा और विनेगर का कमाल

यह तरीका चिपचिपी परत हटाने के लिए बहुत उपयोगी है. फिल्टर्स निकालकर उन पर बेकिंग सोडा छिड़क दें. अब एक घोल तैयार करें गरम पानी, विनेगर और थोड़ा नमक मिलाकर. इस घोल में फिल्टर्स को कुछ देर तक डुबोकर रखें. इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर सफाई करें.

4. विनेगर से हल्की गंदगी की सफाई

अगर चिमनी बहुत गंदी नहीं है तो केवल विनेगर ही काफी है. फिल्टर्स को विनेगर से भरे बर्तन में डुबो दें. चाहें तो ऊपर से भी विनेगर डाल सकते हैं. इसके बाद साबुन या डिटर्जेंट से हल्की सफाई करके फिल्टर्स को धो लें.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST

KKR vs PBKS: कैमरन ग्रीन OUT! 2 हार के बाद क्या बदलाव करेगी कोलकाता? जीत की हैट्रिक पर पंजाब की नजर

KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…

Last Updated: April 6, 2026 12:59:32 IST

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर ये क्या बोल गए पीएम मोदी

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 13:09:38 IST

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:49:06 IST