<

Christmas celebration Ban: दुनिया के 5 ऐसे देश, जहां क्रिसमस मनाने पर है बैन, सेलिब्रेशन और सांता पर भी पाबंदी

25 दिसंबर को पूरी दुनिया में धूमधाम से क्रिसमस मनाया जाता है. इस दिन जगह-जगह पर आयोजन किए जाते हैं. हालांकि दुनिया में 5 ऐसे देश हैं, जहां पर क्रिसमस मनाने पर बैन है.

Christmas celebration Ban in 5 Countries: दिसंबर का महीना बेहद खास होता है. ये महीना क्रिसमस और नए साल दोनों के लहजे से खास माना जाता है. इसमें सबसे खास है क्रिसमस का सेलिब्रेशन. हर साल दिसंबर के महीने में 25 तारीख को ईशू-मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में क्रिसमस मनाया जाता है. ईसाई समुदाय के लिए ये त्योोहार बेहद खास होता है. इस दिन धूमधाम से जश्न मनाया जाता है. इस दिन से नए साल के जश्न की भी शुरुआत हो जाती है. इसे देश ही नहीं पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है. हालांकि कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन पर बैन है. 

सऊदी अरब में क्रिसमस पर बैन

सऊदी अरब में इस्लामिक मान्यताओं के कारण क्रिसमस के सार्वजनिक प्रदर्शन पर ऐतिहासिक रूप से रोक रहती है. हाल ही के सालों में इसके लिए थोड़ी ढील मिली है. हालांकि क्रिसमस के लिए सार्वजनिक उत्सव अभी भी कानूनी नहीं है. यहां लोग पब्लिकली क्रिसमस नहीं मनाया जाता.हालांकि बदलते नियमों में बदलाव देखने को भी मिलता है.

ताजिकिस्तान में सांता से जुड़े आयोजनों पर पाबंदी

ताजिकिस्तान विदेशी सांस्कृतिक और धार्मिक प्रभाव को कम करने के लिए सार्वजनिक क्रिसमस समारोहों को हतोत्साहित करता है. यहां पर क्रिसमस ट्री सजाने औप सांता क्लॉज से जुड़े आयोजनों पर भी पाबंदी है. यहां पर सेलिब्रेशन पूरी तरह से पाबंद नहीं है लेकिन विदेशी सांस्कृतिक और धार्मिक प्रभाव को सीमित करने के लिए ज्यादा सपोर्ट नहीं किया जाता.

सोमालिया में नहीं मनाया जाता क्रिसमस

सोमालिया में ज्यादातर मुस्लिम आबादी है. इस्लामी कानून और चरमपंथियों के कारण यहां सरकार द्वारा क्रिसमस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस्लामी परंपराओं को बनाए रखने और चरमपंथी समूहों की मौजूदगी के कारण होने वाली गंभीर सुरक्षा चिंताओं के कारण वहां पर बैन लगाया गया है.

ब्रुनेई में क्रिसमस के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक

दक्षिण पूर्व एशिया में बोर्नियो द्वीप पर मौजूद ब्रुनेई देश में क्रिसमस सेलिब्रेट करना मना है. यहां पर लोग सख्ती से शरिया कानून का पालन करते हैं. इसके तहत क्रिसमस के सार्वजनिक उत्सव को सख्ती से कंट्रोल किया जाता है. गैर-मुसलमानों को निजी तौर पर उत्सव मनाने की अनुमति है लेकिन वे सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं कर सकते.

उत्तर कोर्रिया में क्रिसमस मनाने पर सजा

उत्तर कोर्रिया में क्रिसमस मनाने पर रोक लगाई जा चुकी है. यहा की तानाशाही विचारधारा के कारण क्रिसमस जैसे धार्मिक त्योहारों को महत्व नहीं दिया जाता. धार्मिक अभिव्यक्ति को किम राजवंश के लिए खतरा माना जाता है. इसके कारण उत्तर कोर्रिया में धार्मिक अभिव्यक्ति के सभी रूपों को दबा दिया जाता है. यहां पर क्रिसमस मनाने पर कारावास समेत गंभीर दंड दिया जाता है. यहां के लोग नेशनल कैलेंडर राज्य द्वारा निर्धारित त्योहार ही मनाए जाते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Monday Special: सोमवार के खास टोटके, शिवलिंग पर जल में मिलाकर चढ़ाएं ये चीज, बरसेगी धन और खुशहाली

Somwar ke Totke: यदि आपके जीवन में समस्याएं बढ़ती ही जा रही है, तो सोमवार…

Last Updated: April 6, 2026 09:56:23 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने ने फिर चौंकाया! मध्य प्रदेश में खरीदारी का मौका या खतरे का इशारा?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 6, 2026 09:53:25 IST

Gurgaon: हरियाणा के इस इलाके में रहते हैं? तो आज ही बदल लें घर, हुई ऐसी घटना; खरीदार को देने पड़ेंगे 4 करोड़

Haryana News: हरियाणा रेरा ने चिंटल्स इंडिया को चिंटल्स पैराडिसो में एक घर खरीदने वाले…

Last Updated: April 6, 2026 09:48:08 IST

फैंस को दौड़ाकर जड़ा थप्पड़, चोट में भी जिताया वर्ल्ड कप… फिल्म से कम नहीं टीम इंडिया के ‘कर्नल’ की कहानी!

Dilip Vengsarkar Birthday: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर आज अपना 70वां जन्मदिन मना…

Last Updated: April 6, 2026 09:49:07 IST

Gold Rate Today 6 April 2026: सोने में बड़ा झटका या सुनहरा मौका? आज खरीदें या रुकें, ताजा रेट ने बढ़ाई हलचल!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 6, 2026 09:46:32 IST

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST