<

बाल झड़ने से हैं परेशान? बालों में लगाएं ये चीजें, दिखेगा कमाल का असर!

अगर आपके बाल रूखे और बेजान लग रहे हैं, तो आपके किचन में मौजूद कुछ चीजें आपके बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसे लगाने से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाते हैं. इसे लगाने के कई और फायदे भी हैं.

Hair Care Tips: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और पर्यावरण के साथ ही धूप के कारण बाल कम उम्र में ही झड़ने और टूटने लगते हैं. ये सबसे बड़ी ब्यूटी प्रॉब्लम बनती जा रही है. धूल, प्रदूषण, तनाव और खराब खानपान के कारण बाल तेजी से कमजोर और तेजी से गिरने लगते हैं. लोग हेयरफॉल रोकने के लिए महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट कराते हैं. इसके बावजूद असर नहीं दिखता है. अगर आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं, तो आपके किचन में ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो आपके बालों को गिरने से रोक सकती हैं. ये साधारण सी चीजें आपके बालों को दुरुस्त कर सकती हैं. 

किचन की ये चीजें करें इस्तेमाल?

किचन में मौजूद दही, आंवला पाउडर, भृंगराज पाउडर और हल्का गरम नारियल तेल लेना है. इन सभी चीजों को एक साथ एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिला लें. अब इसे अपने हल्के हाथों से बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं. इसे लगाकर लगभग 30 मिनट से 45 मिनट तक के लिए बालों में छोड़ दें. आखिर में बालों की नमी को बनाए रखने के लिए लिए बालों में कुछ बूंदें गरम नारियल तेल लगा लें. 

क्या है मिश्रण लगाने का फायदा?

इस मिश्रण को लगाने का काफी फायदा होता है. मिश्रण में मौजूद भृंगराज और आंवला बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. दही आपकी स्कैल्प को ठंडा रखने और ड्रायनेस को कम करने में मदद करता है. नारियल का तेल बालों को मॉइश्चराइज करता है, जिससे बाल सॉफ्ट और शाइनी रहते हैं. आंवला में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट बालों की हेल्दी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. ये बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें फ्रिजी होने से रोकने में मदद करता है. कहा जाता है कि इसे सप्ताह में दो-तीन बार लगाना चाहिए. इसे लगाने के बाद लोग आपके दुरुस्त बालों का तरीका पूछेंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST

Gold Price Today 23 May 2026: रविवार को सोने के दाम कैसे रहेंगे? नोट करें शहरों में कीमत

Gold Price Today 23 May 2026: शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों…

Last Updated: May 23, 2026 18:12:23 IST

नाले से बाहर आए ऑटो रिक्शा, सोफा, फ्रिज, पुलिस के बैरिकेड… वीडियो देख लोग बोले- ‘मुंबई है भाई, यहां कुछ भी हो सकता है!’

मानसून की सफाई के दौरान नाले से पूरा ऑटो रिक्शा निकाला, जिसे देख सफाईकर्मी समझ…

Last Updated: May 23, 2026 17:54:51 IST