<

नाले से बाहर आए ऑटो रिक्शा, सोफा, फ्रिज, पुलिस के बैरिकेड… वीडियो देख लोग बोले- ‘मुंबई है भाई, यहां कुछ भी हो सकता है!’

मानसून की सफाई के दौरान नाले से पूरा ऑटो रिक्शा निकाला, जिसे देख सफाईकर्मी समझ नहीं पाए कि ये क्या है, लेकिन बाद में अनुमान लगाया कि शायद किसी एक्सीडेंट से नाले में गिरा होगा. इस घटना की फोटो-वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

देश के अलग-अलग इलाकों में गर्मी का पारा 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. एक तरफ लोग गर्मी के कहर से परेशान हैं तो दूसरी तरफ शहरों में मानसून के पानी की सही निकासी के लिए नालों की साफ-सफाई की जा रही है. महाराष्ट्र में भी मानसून के दौरान काफी बुरा हाल हो जाता है.इसलिए बीएमसी पहले से ही अपने काम में लग गई है. शहर के नहर-नालों की सफाई की जा रही है और इस दौरान इतनी अजीबोंगरीब चीजें बरामद हो रही हैं,जिसे देखकर आप बी अपना सिर पकड़ लेंगे. 

क्या है मामला?

इंटरनेट पर वायरल फोटो और वीडियो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के चांदिवली इलाके की बताई जा रही है, जहां बीएमसी की ड्रेन क्लीनिंग ड्राइव के तहत साफ किए जा रहे नाले से एक पुराना और जंग लगा ऑटो रिक्शा मिला है. ये ऑटो रिक्शा हैवी मशीनरी के जरिए नाले के बाहर निकाला गया, जिसकी तस्वीरें प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने कैमरों में कैद कर ली.

दंग रह गए लोग

वायरल तस्वीरों में देख सकते हैं कि नाले से बरामद ऑटो रिक्शा पर भारी गंदगी जमी है और जंग भी लगा है. ऑटो पूरी तरह लावारिस हालात में मिला, जो पूरी तरह गाढ़े कीचड़ और गंदगाी से ढका हुआ था. वहां मौजूद सफाईकर्मियों ने भी यही अंदाजा लगाया कि शायद से लंबे वक्त से नाले में पडा हुआ है. 

सफाई कर्मियों को मिलीं ऐसी चीजें

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के अलग-अलग इलाकों में मानसून से पहले जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है. इसी दौरान नालों से पुलिस बैरिकेड्स के अलावा सोफे, गद्दे, टेबल, बिस्तर, फ्रिज और अन्य सामान निकले हैं. पता चला है कि मुंबईवासी मीठी नदी में गिरने वाली नालियों को कचराघर की तरह यूज करते हैं. इन नालों से नारियल के बड़े-बड़े पेड और मानव कंकाल बरामद हुए हैं.

ये भी पढ़ें:-हमने नॉर्मल कपड़े पहने थे, फिर भी वो… सड़क के बीचोंबीच कंटेंट क्रिएटर के साथ जो हुआ, वो देखकर खौल उठेगा आपका भी खून!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST

Gold Price Today 23 May 2026: रविवार को सोने के दाम कैसे रहेंगे? नोट करें शहरों में कीमत

Gold Price Today 23 May 2026: शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों…

Last Updated: May 23, 2026 18:12:23 IST

बाल झड़ने से हैं परेशान? बालों में लगाएं ये चीजें, दिखेगा कमाल का असर!

अगर आपके बाल रूखे और बेजान लग रहे हैं, तो आपके किचन में मौजूद कुछ…

Last Updated: May 23, 2026 18:09:22 IST

SKYERA संस्थान एविएशन करियर हेतु 100% जॉब प्लेसमेंट असिस्टेंस दे रहा है

सूरत (गुजरात) [भारत], 23 मई: Skyera एक प्रतिष्ठित Aviation, Hospitality, Tours & Travels Training Institute…

Last Updated: May 23, 2026 17:22:22 IST