<

जीरा नहीं, जहर: सीमेंट से कोटेड सौंफ को जीरा बताकर बाजार में बेचा जा रहा, सेहत पर गंभीर खतरा

Fake Jeera Alert: बाजार में नकली जीरा मिलने से ग्राहक काफी चिंतित है. इससे कई तरह की समस्याओं का खतरा हो सकता है. अभी तक 46 बोरी नकली जीरा मिला है

Fake Jeera Alert: बाजार में नकली मसालों का भंडाफोड़ होने के बाद, अब मध्य प्रदेश में मसाले में मिलावट का एक और परेशान करने वाला केस मिला है. ग्वालियर में, जिसे लोग जीरा समझ रहे थे, वह असल में सीमेंट, केमिकल, रंग और आर्टिफिशियल खुशबू से लेपित सौंफ के बीज मिले हैं. देश के कई हिस्सों में नकली मसालों के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. इसमें सौंफ को सीमेंट और केमिकल से लेपित कर ‘जीरा’ बताकर बेचने का मामला भी सामने आया है. ऐसी समस्याओं ने एक गंभीर चिंता भी पैदा कर दी है.
कैसे बनाया जाता था नकली जीरा
शिकायत के बाद ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में खलबली मच गई. आरोप के अनुसार बाजार में नकली जीरा सप्लाई हो रहा था. पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी असली जीरा बिल्कुल नहीं बेच रहे थे. इसके बदले सौंफ के बीजों को केमिकल से ट्रीट करने के बाद, सीमेंट की कोटिंग की जाती थी, रंगाई का काम किया जाता था और बाद में पॉलिश करने के बाद उन्हें जीरे जैसा दिखने के लिए बनाया जाता था. कई मामलों में, काफी पुराने जीरों और खराब जीरे का भी केमिकल प्रोसेस से प्रयोग किया जाता था, ताकी खराब को बेचने लायक बनाया जा सके.
क्या है मामला?
ग्वालियर में नकली जीरा की शिकायत मिलने के बाद, सनसनी फैल गई. यहां असली कंपनी के पैकेट में नकली माल का सप्लाई चल रहा था. यह सप्लाई गुजरात के जीरा ब्रांड प्रसिद्ध शिवपुजारी ब्रांड के नाम पर हो रहा था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 बोरी नकली जीरा को जब्त किया है.
एक्सपर्ट ने क्या कहा
वेशेषज्ञों का कहना है कि मिलावटी चीजों से मध्य प्रदेश के बहुत से लोगों ने अपनी जान गवां दी है. पहले सीरप, फिर पानी जैसे कई और चीज शामिल है,और अब जीरा. एकस्पर्ट बताते हैं कि यदि इस जीरे का सेवन किया जाता तो यह आंतो में जाकर जम जाता और ज्यादा समय तक यदि आप इसका सेवन करते तो सीमेंट जाकर आंतो में इकट्ठा हो जाता और इससे पथरी, किडनी फेल, संक्रमण जैसी कई और समस्याएं भी हो सकती थी.
Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST