<

भारतीय देसी खाने जो Gen Z की डाइट में बन गए हैं जरूरी हिस्सा, आप भी कर लें नोट

Gen Z Diet Trends: क्या आप जानते हैं कि Gen Z ने अपनी डाइट में कौन से सूपरफूड शामिल किए है?

Gen Z Superfoods: आज के वक्त में लोगों की खाने और सेहत के लिए जागरुकता बढ़ गई है, खासतौर पर नई पीढ़ी Gen Z अपने जीवनशैली और खान-पान में बदलाव कर रही है और हेल्दी फूड को अपनी डाइट में शामिल कर रही है. अगर आप भी अपनी डाइट को बेहतर करने के बारे में सोच रहे है तो जानिए भारतीय देसी खाने के आइटमों के बारे में जो आज Gen Z के लिए सूपरफूड बन चुका है.

घी

आज के समय में Gen Z भी बाहर के जंक फूड की बजाय घर का बना घी खाने में शामिल कर रहे हैं। सीमित मात्रा में घी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह विटामिन ए, डी, ई और के के अवशोषण में मदद करता है और दिल व जोड़ों को स्वस्थ रखता है। रोटियों, दाल या सब्ज़ियों में थोड़ा सा घी मिलाकर खाना दिल के लिए और भी लाभकारी होता है।

मेवे और बीज

बादाम, अखरोट, अलसी और कद्दू के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं. ये दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. Gen Z इन्हें रोजमर्रा के स्नैक्स, स्मूदी बाउल या सलाद में शामिल कर अपनी डाइट को हेल्दी बना रहे हैं.

दाल और फलियां

दाल-चावल केवल साधारण खाना नहीं है, बल्कि यह दिल और पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है. दाल, मूंग, राजमा और छोले जैसे फलियां प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं.  इन्हें स्प्राउटेड मूंग सलाद या मसालेदार छोले के रूप में खाया जा सकता है.

मिलेट्स

दादी-नानी के समय में इस्तेमाल होने वाले बाजरा, ज्वार और रागी आज Gen Z की डाइट में सुपरफूड बन चुके हैं. ये मोटे अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं. इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां 

पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन, मिनरल और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं. पहले Gen Z इनसे दूरी बना रहे थे, लेकिन अब ये सब्जियां उनकी डाइट का अहम हिस्सा बन रही हैं. इन्हें सलाद, सब्जी या स्मूदी में शामिल किया जा सकता है.

हल्दी और नारियल पानी 

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए जरूरी हैं. Gen Z अब हल्दी वाला दूध या हल्दी के साथ सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं. इसके अलावा, शुगर ड्रिंक की जगह ताजा नारियल पानी पीकर वे अपने शरीर को हाइड्रेटेड और इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रख रहे हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

WI vs ZIM: छक्कों की बारिश से सबसे बड़े स्कोर तक… वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच में टूटे बड़े रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

WI vs ZIM: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे के मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने. वेस्टइंडीज ने…

Last Updated: February 24, 2026 11:10:37 IST

T20 World Cup: सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया, क्या है तीन-तरफा टाई का समीकरण? यहां जानें सबकुछ

T20 World Cup: भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का रास्ता काफी मुश्किल…

Last Updated: February 24, 2026 10:26:12 IST

iQOO 15R Release Date: दमदार फीचर्स के साथ आईक्यूओओ मोबाइल की लॉन्चिंग, जानें भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स!

iQOO 15R Release Date: iQOO 15R आज (मंगलवार) भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी…

Last Updated: February 24, 2026 10:19:21 IST

WhatsApp New Update: SIM कार्ड निकालते ही बंद होगा व्हाट्सएप? सामने आया नया अपडेट

WhatsApp New Update: साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय सरकार ने व्हाट्सएप के लिए सिम…

Last Updated: February 24, 2026 10:18:01 IST