Hair Growth Tips: अगर गर्मियों में बालों की ग्रोथ स्लो हो गई है तो कुछ खास हेयर ऑयल सहायक हो सकते हैं. जानें 5 ऐसे तेल जो बालों को सही पोषण देकर उन्हें लंबा और घना बनाने में कारगर होते हैं.
जल्दी बाल बढ़ाने के लिए ये 5 हेयर ऑयल हैं सबसे असरदार
Hair Growth Tips: गर्मियों के मौसम में गर्मी के साथ तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण बाल अक्सर कमजोर और बेजान हो जाते हैं. ऐसे में बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट के मुताबिक,कुछ प्राकृतिक हेयर ऑयल हैं जो बालों को पोषण देने, स्कैल्प को हेल्दी रखने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं. आइए जानते हैं, इनके बारे में.
आंवला को विटामिन सी का भंडार कहा जाता है.अगर धूप से आपकी स्कैल्प में जलन होती है, तो आंवले का तेल आपको प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचा सकता है. यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकता है. आप इसे अपने सहूलियत के हिसाब से कभी भी लगा सकते हैं.
भारतीय घरों में नारियल तेल को बहुत लोकप्रिय माना गया है. कुछ तेलों से अलग, जो बालों की ऊपरी परत पर ही रह जाते हैं और उन्हें चिपचिपा बना देते हैं, नारियल तेल बालों की जड़ों तक समा जाता है. यह बालों में मौजूद प्रोटीन की सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे हर बार पोनीटेल बनाते समय बाल टूटने से बचते हैं. इसे नहाने से पहले बस 30 मिनट की हल्की मालिश करें, आपको फायदा नजर आयेगा.
आपको बालों में भारीपन पसंद नहीं है, तो बादाम का तेल आपके लिए अच्छा विकल्प है. इसमें विटामिन ई और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों की जड़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. बाल धोने के बाद सिर्फ दो बूंद बालों के सिरों पर लगाकर, इससे बाल मुलायम होंगे.
आयुर्वेद में भृंगराज को बहुत महत्व दिया गया है. यह बालों के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह ब्लड सर्कुलेशन के लिए बेहद लाभकारी है और तनाव के कारण होने वाले बाल झड़ने की समस्या से राहत दिलाता है. इसे आप रात को सोने से पहले लगा सकते हैं.
बालों को घना दिखाने के लिए अरंडी का तेल बहुत कारगर है. लोग इस पर आंख बंद कर के भरोसा करते हैं. इसमें रिसिनोलिक एसिड होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसे आप हमेशा बादाम या नारियल तेल जैसे हल्के तेल के साथ मिक्स कर के लगाएं, इससे यह आसानी से फैल सकेगा और आसानी से धुल भी जाएगा.
UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…
Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…
Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…
Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…
dacoit trailer, Dacoit A Love Story, Dacoit Arrested, Dacoit movie, dacoit ek prem katha, dacoit…
Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…