<

दिल की कमजोरी को न करें नजरअंदाज! जानें क्या होता है Heart Failure, लक्षण और इलाज?

Heart Failure: इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने दिल का ख्याल रखना हीं भूल जाते है, ऐसे में आज हम जानेंगे कि Heart Failure क्या होता है?

What is Heart Failure: तेज़ रफ्तार से बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता तनाव और अनियमित खान-पान ने आज हृदय रोगों को आम और खतरनाक बना दिया है. इनमें से एक गंभीर समस्या है हार्ट फेल्योर (Heart Failure) या हृदय की क्षमता में कमी. पहले यह बीमारी आमतौर पर उम्रदराज लोगों तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन अब युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं. हार्ट फेल्योर तब होता है जब दिल अपने प्राकृतिक कार्य शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाने को पूरी तरह से नहीं कर पाता.

कैसे होता है हार्ट फेल्योर (Heart Failure)?

हार्ट फेल्योर तब विकसित होता है जब दिल की मांसपेशियां पर्याप्त रूप से काम नहीं करतीं। यह दो तरह से हो सकता है:

  • हार्ट की मांसपेशियां बहुत कमजोर होना – जिससे दिल पर्याप्त मात्रा में ब्लड पंप नहीं कर पाता.
  • हार्ट की मांसपेशियां बहुत सख्त होना – जिससे दिल सही तरीके से फैल और सिकुड़ नहीं पाता.
इस प्रक्रिया में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तरल जमने लगता है, जिससे इसे कभी-कभी कन्जेस्टिव हार्ट फेल्योर भी कहा जाता है. दिल का दायां हिस्सा फेफड़ों को ब्लड भेजता है और बायां हिस्सा ऑक्सीजन युक्त ब्लड को शरीर में पहुँचाता है. जब यह प्रक्रिया बाधित होती है, तो सांस फूलना, थकान, पैरों और पेट में सूजन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

हार्ट फेल्योर का खतरा किन लोगों में ज्यादा होता है?

हार्ट फेल्योर किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों में इसका खतरा अधिक है. इसके मुख्य कारण हैं:

  • कोरोनरी आर्टरी डिजीज
  • उच्च रक्तचाप
  • डायबिटीज
  • मोटापा
  • धूम्रपान
शुरुआती चरण में कई बार लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन धीरे-धीरे सांस लेने में कठिनाई, थकान, और शरीर में सूजन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं.

हार्ट फेल्योर के बाद भी लंबे समय तक जीवन संभव

हार्ट फेल्योर का मतलब यह नहीं कि दिल रुक गया है. यह सिर्फ चेतावनी है कि अब दिल का ध्यान पहले से ज्यादा रखना जरूरी है. सही समय पर पहचान, उपचार और लाइफस्टाइल में बदलाव से मरीज कई सालों तक सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकता है.

हार्ट फेल्योर का इलाज

हार्ट फेल्योर का इलाज दो हिस्सों में किया जाता है:

दवाओं के माध्यम से इलाज

  • बीटा ब्लॉकर: दिल की धड़कन को नियंत्रित करता है.
  • डाययूरेटिक: शरीर में जमा तरल को कम करता है.
  • ACE इनहिबिटर: हार्ट पर दबाव कम करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है.
लाइफस्टाइल और अन्य उपाय
  • नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाना.
  • संतुलित आहार और नमक का सीमित सेवन.
  • तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और पर्याप्त नींद.
  • गंभीर मामलों में हार्ट ट्रांसप्लांट या पेसमेकर की सलाह.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

LPG-PNG Gas Price Today 6 April: एलपीजी-पीएनजी के दाम पर ग्लोबल असर! मिडिल ईस्ट संकट से राहत या महंगाई का झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 6, 2026 10:09:03 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में उलटफेर! हिमाचल में मुनाफा या जेब पर वार?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 6, 2026 10:08:23 IST

ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप ने तय कर दिया समय; पूरी दुनिया में मची हलचल

Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Last Updated: April 6, 2026 10:03:56 IST

Monday Special: सोमवार के खास टोटके, शिवलिंग पर जल में मिलाकर चढ़ाएं ये चीज, बरसेगी धन और खुशहाली

Somwar ke Totke: यदि आपके जीवन में समस्याएं बढ़ती ही जा रही है, तो सोमवार…

Last Updated: April 6, 2026 09:56:23 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने ने फिर चौंकाया! मध्य प्रदेश में खरीदारी का मौका या खतरे का इशारा?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 6, 2026 09:53:25 IST

Gurgaon: हरियाणा के इस इलाके में रहते हैं? तो आज ही बदल लें घर, हुई ऐसी घटना; खरीदार को देने पड़ेंगे 4 करोड़

Haryana News: हरियाणा रेरा ने चिंटल्स इंडिया को चिंटल्स पैराडिसो में एक घर खरीदने वाले…

Last Updated: April 6, 2026 09:48:08 IST