Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > रोजाना कितना नमक है सुरक्षित? उम्र के हिसाब से जानें सही डोज, WHO की सलाह और सख्त चेतावनी

रोजाना कितना नमक है सुरक्षित? उम्र के हिसाब से जानें सही डोज, WHO की सलाह और सख्त चेतावनी

Salt Per Day: सोडियम शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है लेकिन किस उम्र के लोगों के लिए कितना नमक सही है, यह सभी नहीं जानते हैं और गलती से बीमारी पाल लेते हैं. देखें किसे कितना नमक खाना चाहिए.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 16, 2026 10:06:43 IST

Mobile Ads 1x1
Salt Per Day: नमक हमारे रोजाना के खान-पान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, अधिकांश लोग जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों सहित कई तरह के गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ता है.

नमक में क्या पाया जाता है?

नमक में 40 % सोडियम और 60% क्लोराइड पाया जाता है. किसी भी व्यक्ति के लिए संतुलित मात्रा में नमक का सेवन बहुत जरूरी होता है. यह आपके शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखता है और किडनी और डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक से काम करने में मदद करता है.

किस उम्र के लोगों के लिए कितना नमक खाना चाहिए?

किसी भी आयु वर्ग के लोगों के लिए नमक खाने की एक तय मात्रा होती है. यदि उस मात्रा से ज्यादा नमक का सेवन किया जाता है तो, नमक नुकसान दायक साबित हो सकती है.

0 से 1 साल के लिए 

कम उम्र के लोगों के लिए कम से कम नमक देना चाहिए. उनकी किडनी ज्यादा नमक को पचाने में सक्षम नहीं होती है. इस दौरान उनके शरीर में सोडियम मां के दुध से प्राप्त हो जाता है.

1 से 3 साल के लिए

इस वर्ग के बच्चों के लिए लगभग 2 ग्राम नमक का सेवन सही मात्रा होता है यानी 1/3 चम्मच नमक के बराबर होता है.

1/3 चम्मच नमक के बराबर है

4 से 8 साल के लिए
इस उम्र के बच्चों के लिए नमक की मात्रा लगभग 3 ग्राम हो जाती है. यानी प्रतिदिन 1.2 ग्राम सोडियम सही है.

9 से 18 साल के लोगों के लिए नमक 

बड़े बच्चों के लिए थोड़ी सी ज्यादा मात्रा में नमक की जरूरत होती है. ऐसे समय में लोगों के लिए नमक की अनुशंसित मात्रा रोजाना 5 ग्राम नमक या दो ग्राम सोडियम जरूरी है. यह लगभग 1 चम्मच नमक के बराबर होता हैै.

19 वर्ष या उससे ज्यादा साल के लोगों के लिए

19 वर्ष या उससे ज्यादा साल के लोगों के लिए अनुशंसित नमक की मात्रा 5 ग्राम ही है.

ज्यादा नमक खाने से क्या होता है?

  • WHO के मुताबिक ज्यादा नमक का सेवन दिल की बीमारियों के लिए घातक होता है.
  • ज्यादा नमक के सेवन से हाई बीपी की समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां जन्म ले सकती है.
  • नमक के ज्यादा सेवन से त्वचा रोग जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती है.
  • अधिक मात्रा में नमक खाने से किडनी को ज्यादा मेहनत लगता है और इससे समस्या हो सकती है.
 

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > रोजाना कितना नमक है सुरक्षित? उम्र के हिसाब से जानें सही डोज, WHO की सलाह और सख्त चेतावनी

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 16, 2026 10:06:43 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS