<

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है. वह आईपीएल में नए पावरप्ले और सिक्सर किंग बनकर उभरे हैं, जो तेजी से रन बनाते हैं. आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रनों की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए.

Vaibhav Sooryavanshi Records: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में पावरप्ले के नए बादशाह बनकर उभरे हैं. सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल में ऐसे महारिकॉर्ड बना दिए हैं, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. IPL 2026 के क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. वैभव सूर्यवंशी इस मैच में पावरप्ले यानी 1-6 ओवरों में 17 गेंदों पर 31 रन बनाए. इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ पावरप्ले में ही 521 रन बना चुके हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वॉर्नर ने साल 2016 के पावरप्ले में 467 रन बनाए थे. सिर्फ इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी किसी भी टी20 टूर्नामेंट में सिर्फ पावरप्ले में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है.

कोहली-बटलर को भी छोड़ा पीछे

15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और जोस बटलर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 72 छक्के और 63 चौके आए हैं. कुल मिलाकर उन्होंने इस सीजन में 135 बाउंड्री लगाई है, जो एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है. इस मामले में सूर्यवंशी ने जोस बटलर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

जोस बटलर ने 2022 में कुल 863 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले कुल 128 बाउंड्री (83 चौके और 45 छक्के) आई थी. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2016 में 121 बाउंड्री लगाई थी, जबकि डेविड वॉर्नर के नाम 119 बाउंड्री दर्ज है. अब वैभव सूर्यवंशी इन सभी दिग्गजों से आगे निकल गए हैं.

सूर्यवंशी बने सबसे तेज एक हजारी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज एक 1,000 रन बनाने का महारिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर अपने एक हजार रन पूरे किए हैं. इसके लिए सूर्यवंशी ने सिर्फ 440 गेंदों का सामना किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम दर्ज था. रसेल ने आईपीएल में 545 गेंदों का सामना करते हुए 1,000 का आंकड़ा छुआ था. अब वैभव सूर्यवंशी इस मामले में आंद्रे रसेल ले आगे निकल गए हैं. इतना ही नहीं, वह सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. सूर्यवंशी ने सिर्फ 23 पारियों में एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 30, 2026 13:37:21 IST

Dubai Flight Hijack: पायलट ने दबाया हाइजैक अलर्ट? दुबई-तेलअवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, सऊदी अरब में लैंडिंग

Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…

Last Updated: September 30, 2026 13:26:41 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: September 30, 2026 13:22:23 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: September 30, 2026 13:07:31 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 30, 2026 12:52:19 IST

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…

Last Updated: September 30, 2026 12:37:24 IST