<

सुबह के नाश्ते में बनाएं मटर वाला दलिया पुलाव, हर कौर में मिलेगा स्वाद, पोषण और बेहतर डाइजेशन का लगेगा तड़का

Daliya Pulao Recipe: क्या आपके घर में भी सादा दलिया देखते ही बच्चे मुंह बना लेते हैं? अगर हां, तो अब उन्हें उसी दलिया का ऐसा स्वाद चखाइए कि वे बार-बार इसकी फरमाइश करें. ताजी मटर से बना दलिया पुलाव एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है, जो स्वाद और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. तो आइए जान लेते हैं दलिया पुलाव बनाने की सिंपल रेसिपी-

Daliya Pulao Recipe: क्या आपके घर में भी सादा दलिया देखते ही बच्चे मुंह बना लेते हैं? अगर हां, तो अब उन्हें उसी दलिया का ऐसा स्वाद चखाइए कि वे बार-बार इसकी फरमाइश करें. ताजी मटर से बना दलिया पुलाव एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है, जो स्वाद और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. फाइबर, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर यह डिश न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, बल्कि डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और कुछ आसान सामग्री की मदद से आप मिनटों में पौष्टिक ब्रेकफास्ट या हल्का लंच तैयार कर सकते हैं. अगर आप परिवार को रोज़ाना कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो यह दलिया पुलाव रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. तो आइए जान लेते हैं दलिया पुलाव बनाने की सिंपल रेसिपी-

दलिया पुलाव बनाने के लिए सामग्री

  • दलिया
  • मटर
  • जीरा
  • हींग
  • तेल
  • नमक
  • टमाटर कटे
  • फूलगोभी कटा
  • गाजर बारीक कटी
  • अदरक कद्दूकस
  • हरी मिर्च कटी
  • शिमला मिर्च कटी
  • हरा धनिया कटा

दलिया पुलाव बनाने की विधि

स्टेप 1- दलिया पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को धोएं और फिर उन्हें कुकर में डालकर जरूरत के मुताबिक पानी डालें. अब दलिया में चुटकीभर नमक मिलाएं और फिर ढक्कन लगाकर दलिया को पका लें. जब दलिया पक जाए तो उसे एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें. अब एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल डालें और मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भून लें.

स्टेप 2- जीरा जब चटकना शुरू कर दे तो उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक डालकर भूनें. इसे दौरान चम्मच की मदद से इसे चलाते रहें. अब इसमें बारीक कटे टमाटर, शिमला मिर्च, मटर दाने, फूलगोभी डालकर पकाएं. जब सारी सब्जियां नरम होने लगें तो इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला दें. अब सब्जियों को 1-2 मिनट तक और पकने दें. इसके बाद कड़ाही में दलिया डाल दें.

स्टेप 3- अब दलिया को सब्जियों के साथ करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद दलिया को 3-4 मिनट तक और पकाएं इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वाद और पोषण से भरपूर दलिया पुलाव बनकर तैयार हो चुकी है. इसे हरी धनिया पत्ती डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST