<

माता-पिता भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, नहीं तो बच्चे की नींद पर पड़ सकता है गहरा असर

नवजात शिशु (New Born Baby) की देखभाल में नींद सबस ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा में से एक है. पेरेंटिंग एक्सपर्ट (Parenting Expert) के मुताबिक, माता-पिता को बच्चे सुलाते समय कभी भी यह तीन गलतियां नहीं करनी चाहिए.

Parenting Tips: नवजात शिशु की देखभाल में नींद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा में से एक माना जाता है. पेरेंटिंग एक्सपर्ट अर्चना मलिक के मुताबिक, माता-पिता जाने-अनजाने में कुछ ऐसी बड़ी गलतियां कर देते हैं, जिससे बच्चे की नींद पर काफी ज्यादा बड़ा असर पड़ जाता है. वह रात में बार-बार उठकर रोता है. इस खबर में जानिए की कैस आप बच्चे को सुलाने का सही तरीका और इन 3 आम गलतियों से बचने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपके बच्चे की नींद पूरी हो सके.

1. ओवर स्टिम्यूलेशन (Over Stimulation)

बच्चे को सुलाने से पहले उसे ओवर स्टिम्यूलेट करना सबसे बड़ी और पहली गलतियों में से एक है.  इसका मतलब है कि बच्चे से बहुत ज़्यादा बात करना, घर में तेज़ शोर होना या फिर कमरे की लाइट तेज़ होना. इन चीज़ों से बच्चे का दिमाग शांत नहीं हो पाता है वह रात में उठकर रोता है.  इसके समाधान के लिए, बच्चे को सुलाने से 30 मिनट पहले घर का माहौल पूरी तरह से शांत करने की कोशिश करें. और साथ ही लाइट कम कर दें, टीवी और शोर-शराबा पूरी तरह से बंद कर दें और पास में फोन का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें. यह ‘विंड डाउन’ समय (Wind Down Time) बच्चे को गहरी नींद लेने में काफी ज्यादा मददगार साबित होता है.

2. खराब स्लीपिंग एन्वायरमेंट (Bad Sleeping Environment)

सोने के लिए सही वातावरण नहीं होना से बच्चे की नींद बेहद ही खराब हो जाती है. बच्चे के सोनो से पहले यह ज़रूर देखें कि बच्चा फ्रेश और साफ़ डाइपर में सो रहा या फिर नहीं. अगर नहीं, तो गीलेपन की वजह से बच्चे की नींद भी टूट सकती है.  इसके साथ ही कमरे का तापमान न तो बहुत ज़्यादा गर्म होना चाहिए और न ही बहुत ज़्यादा ठंडा, आरामदायक तापमान में बच्चे को सुलाने की कोशिश करें. बच्चे को मौसम के अनुसार कंफर्टेबल कपड़े पहनाएं जो उसकी नींद में किसी तरह का कोई भी बाधा न डालें.

3. भूखा सुलाना (Starve To Sleep)

अगर बच्चे को पर्याप्त दूध पिलाए बिना ही सुलाया जा रहा है, तो उसे नींद के बीच में भूख भी लग सकती है और उसकी नींद बीच रात में टूट सकती है. बच्चे को सुलाने से पहले अच्छे से दूध पिलाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रखता है, ताकि भूख लगने की वजह से उसकी नींद न टूटे और वह पूरी रात चैन की नींद सो सके. 

4. रूटीन सेट करना है ज़रूरी (Important to set a routine)

एक्सपर्ट का यह भी सुझाव है कि इन गलतियों से बचने के साथ-साथ, बच्चे को सुलाने के लिए एक रूटीन (Routine) सेट करना पेरेंटिंग टिप्स में बेहद ही महत्वपूर्ण रखता है. बच्चे को रोज़ाना एक ही समय पर सुलाने से उसका शरीर उस समय की आदत को पूरी तरह से अपना लेता है, जिससे वह बिना किसी परेशानी के आसानी से गहरी और सुकून भरी नींद ले सकता है.

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST