<

रात में फल खाना सही है या गलत? सेहत पर कैसा पड़ता है प्रभाव, जानिए सही टाइमिंग और एक्सपर्ट की सलाह

Best Time to Eat Fruit: क्या सच में रात को फल खाना स्वास्थ्य के लिए सही है? जानिए पाचन, वजन और ब्लड शुगर पर इसका क्या असर पड़ता है, फल खाने की सही टाइमिंग क्या होनी चाहिए और एक्सपर्ट क्या कहते हैं.

Best Time to Eat Fruit: फल को सेहत का सबसे आसान और हेल्दी उपाय माना जाता है, लेकिन क्या फल को रात में खाना सही है या नहीं? कई लोग डिनर के बाद या सोने से पहले भी फल खाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ एक्सपर्ट रात को सही समय नहीं मानते हैं. अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं, तो चलिए जानते हैं सही टाइमिंग क्या होनी चाहिए और एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं.

फल कब खाना चाहिए?

अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि नाश्ते में क्या शामिल करना है, तो फल एक हमेशा से सरल और पौष्टिक ऑप्शन होता है. शोध से पता चलता है कि फलों में फ्रक्टोज की उच्च मात्रा होती है जिसके कारण, फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है. जब आपका शरीर रात भर रेस्ट मोड पर रह चुका होता है और उसे ऊर्जा की त्वरित खुराक की जरूरत होती है. आप इसे दोपहर के बाद भी नास्ते के तौर पर खा सकते हैं.

क्या फल रात को खाना चाहिए?

हालांकि फलों का सेवन संतुलित आहार का एक हेल्दी ऑप्शन होता है. लेकिन ऐसे समय भी हो सकते हैं जब यह याद रखें की ऐसे समय में खा सकते हैं या नहीं. सोने से ठीक पहले फल खाना हर किसी के लिए सही नहीं होता है. सोने से ठीक पहले फल खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है. यह रात में शरीर की आराम करने की आवश्यकता के अनुकूल नहीं हो सकता है. 

नींद की दिनचर्या होती है प्रभावित

बहुत लोगों को लगता है कि देर रात खाना उनकी नींद की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है. सामान्य तौर पर यह सलाह दी जाती है कि फलों को भारी भोजन के साथ सेवन न करें, इससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है. फलों का सेवन करने और भरपेट भोजन करने के बीच कम से कम एक या दो घंटे का अंतर जरूर रखें. ऐसा करने से पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST