<

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है. बहुत से लोगों को रायते के बिना खाना अधूरा सा लगता है. ये केवल स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. आइए देखते हैं इसकी रेसिपी...

Kheera Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में हर कोई कुछ ठंडा खाना चाहता है. ऐसे में खाने के साथ कुछ ठंडा खाने के लिए खीरे का रायता बेस्ट ऑप्शन है. ये खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है. खीरे का रायता खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और डाइजेशन भी दुरुस्त रहती है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो गर्मियों के मौसम में खीरे का रायता ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. अगर आप भी खीरे का रायता खाने का मन बना रहे हैं, तो बता दें कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. आइए इसकी रेसिपी देखते हैं.

खीरे का रायता बनाने के लिए सामग्री

  • खीरे का रायता बनाने के लिए आपको 2 कप दही लेना है.
  • एक कद्दूकस किया हुआ बड़ा खीरा लेना है.
  • कुछ कटी हुई हरी मिर्च
  • थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया
  • कुछ बारीक कटे हुए पुदीने के पत्ते
  • छोटा चम्मच काला नमक
  • छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक छोटा चम्मच भुना जीरा
  • स्वादानुसार नमक

कैसे बनाएं खीरे का रायता?

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें दही डालकर अच्छे से फेंट लें. अब कद्दूकस किए गए खीरे के पानी को निचोड़ लें और दही में डाल दें. इसके बाद दही में हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला दें. अब इसमें बारीक कटे हरे धनिया और पुदीने को डाल दें और उसे भी अच्छी तरह से मिला लें. आपका  खीरे का रायता तैयार है. आप इसे गार्निश करने के लिए ऊपर से हरा धनिया और पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे लंच या डिनर के साथ खाने के लिए परोसें. आप इसे रोटी, चावल, खिचड़ी या फ्राइड राइस के साथ खा सकते हैं. ये रायता आपके खाने के स्वाद को बढ़ा देगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST

UP Board: अब नहीं चलेगी ‘कमीशनखोरी’! यूपी बोर्ड ने सभी स्कूलों में सरकारी किताबें की अनिवार्य, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…

Last Updated: April 5, 2026 21:48:32 IST

दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला नाकाम! स्पेशल सेल और मुंबई ATS ने संदिग्धों को दबोचा, जैश-ए-मोहम्मद से मिला कनेक्शन

Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…

Last Updated: April 5, 2026 21:31:13 IST

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST