<

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस भी कहा जाता है. खीरा डिहाइड्रेशन से बचाने में और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है. खीरा त्वचा और ब्लड प्रेशर को दुरुस्त रखने में मददगार होता है.

Kheera Benefits: गर्मियों के मौसम में डॉक्टर और विशेषज्ञ खीरा खाने की सलाह दी जाती है. खीरा दिनचर्या में शामिल हो जाता है. गर्मियों के मौसम में जब भी कुछ ठंडा खाने का मन करता है, तो खीरा बेहतरीन विकल्प है. ये न केवल स्वाद के लिए बढ़िया है बल्कि सेहत का पावरहाउस भी कहा जाता है. गर्मियों में खीरे को सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में खीरा को शीतल और पित्तशानक माना गया है. ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी काम करता है. खीरा खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकालने में मददगार होता है.

विशेषज्ञों की मानें, तो गर्मियों में खीरे के सेवन से लू नहीं लगती है. ये शरीर का तापमान भी संतुलित करता है. ये पाचन के साथ ही त्वचा के लिए लाभकारी होता है. खीरे में  85 से 96 फीसदी तक पानी होता है और ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. खीरे में विटामिन ए, सी, के और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं. ये शरीर में इम्युनिटी लेवल को बढ़ाता है.  साथ ही ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. 

इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा

खीरे में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. खीरा खाने से पाचन अच्छा रहता है. ये पेट को गैस और कब्ज से राहत दिला सकता है. खीरे में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है. खीरा त्वचा के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है. ये चेहरे को नेचुरल ग्लो देने और नाखून व बालों को भी चमकदार बनाने में मददगार है.

कब और कैसे खाएं खीरा?

सुबह की शुरुआत खीरे के जूस से करनी चाहिए. इसमें खीरा, पुदीना और धनिए के पत्ते भी मिलाएं. इसके अलावा खीरे का सलाद या खीरे की चाट बनाकर भी खाना चाहिए. लोग खाने के साथ सलाद के रूप में इसे खाते हैं, लेकिन अगर आप इसे खाने के एक घंटे पहले खाना चाहिए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST

असली या नकली? सचिन तेंदुलकर के प्रैंक ने दोस्त के उड़ाए होश, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने…

Last Updated: April 1, 2026 20:11:18 IST

Vaishakh 2026: जानें कब से शुरू और कब खत्म होगा वैशाख, इस दौरान रखे जाने वाले महत्वपूर्ण व्रत और मनाए जाने वाले त्योहार

Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…

Last Updated: April 1, 2026 19:33:23 IST