<

5 साल से शाकाहारी जीवन पर मिनिषा लांबा का खुलासा, बोलीं-अब जिंदगी ज्यादा शांत और साफ महसूस होती है

Minissha Lamba Vegetarian Journey: अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने नए साल के मौके पर अपने जीवन से जुड़ा एक निजी अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने…

Minissha Lamba Vegetarian Journey: अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने नए साल के मौके पर अपने जीवन से जुड़ा एक निजी अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पांच साल पहले शाकाहारी जीवन अपनाया और यह फैसला उनके लिए सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोच और भावनाओं से भी जुड़ा था.

मिनिषा ने 2 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि शाकाहारी बनने का फैसला अचानक नहीं था. यह एक धीरे-धीरे लिया गया सोच-समझा कदम था. उन्होंने लिखा कि जब शाकाहारी विकल्प मौजूद होते हुए भी वह मांस खाती थीं, तो उन्हें लगातार अपराधबोध महसूस होता था.

हमेशा की जगह छोटे कदमों पर दिया ध्यान

मिनिषा के अनुसार, वह इस उलझन में नहीं रहना चाहती थीं कि खाएं भी और दोषी भी महसूस करें. उन्होंने कहा कि मांस खाने को सही ठहराने की कोशिशें अब काम नहीं कर रही थीं, इसलिए उन्होंने खुद को थोड़ा रोककर अपने खाने से रिश्ते को समझने का फैसला किया. उन्होनें बताया कि शाकाहारी बनने का फैसला शुरुआत में हमेशा के लिए नहीं था. उन्होंने एक-एक महीने का लक्ष्य रखा, जो धीरे-धीरे सालों में बदल गया. यह तरीका उनके लिए आसान रहा और शरीर व मन को बदलाव अपनाने का समय मिला. इस दैरान मिनिषा ने उनके मन और शरीर दोनों को बदलाव के लिए समय दिया. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि धीरे-धीरे किया गया खानपान का बदलाव ज्यादा फायदेमंद और लंबे समय तक टिकने वाला होता है.

शाकाहारी जीवन

शाकाहारी खाने के फायदों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ शरीर को हल्कापन महसूस हुआ, बल्कि मन को भी शांति मिली. उनके अनुसार, इस बदलाव से जीवन के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता और बढ़ी है.मिनिषा लांबा अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि, ‘शाकाहारी बनकर जिंदगी सच में खूबसूरत हो गई है. अब मन में शांति है और हर जीव के प्रति सम्मान का भाव और गहरा हुआ है.’

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST