<

घरवालों के लिए बुरा सपना है दीमक, लकड़ी के ढांचों और फर्नीचर को पहुंचाती हैं नुकसान, ऐसे करें बचाव

अगर किसी के घर में दीमक हो जाएं और उसे भगाने हैं या फिर दीमक न हों, इसके लिए कोई समाधान चाहिए, तो हम यहां आपको दीमक से बचाव के लिए कुछ सुझाव देने वाले हैं. इनमें कुछ टॉक्सिक उपाय हैं और कुछ नॉन टॉक्सिक उपाय हैं.

Natural Termite Prevention: अगर किसी के घर में दीमक हो जाएं, तो वो उसके लिए किस सपने से कम नहीं होता. दीमक लकड़ी के ढांचों, फर्नीचर और यहाँ तक कि नींव की सामग्री को भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप भी दीमक की समस्या से परेशान हैं, तो यह तय करना कि गैर-रासायनिक या रासायनिक दीमक उपचार में से किसे चुनें, काफी मुश्किल हो सकता है. यहां हम आपको रासायनिक और गैर-रासायनिक दोनों तरह के उपचार बताने वाले हैं. इससे आप खुद ही समझ सकते हैं कि कौन सा तरीका ज्यादा कारगर और लंबा टिकाऊ है.

नॉन टोक्सिक तरीके से कैसे  करें रोकथाम

बिना कैमिकल का इस्तेमाल करने से बच्चों और पालतू जानवरों पर इसका नेगेटिव असर नहीं पड़ता. ऐसे में अगर आप बिना कैमिकल के दीमक पर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो घर बनाते समय स्टील की जाली या खास रेत का इस्तेमाल कर सकते हैं. बाजारों में ऐसे बहुत से ऑप्शन्स आपको आसानी से मिल जाएंगे. 

  • इसके अलावा आप हीट ट्रीटमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिस जगह पर दीमक होते हैं, वहां पर तापमान इतना बढ़ा दिया जाता है कि दीमक मर जाएं. ये सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है.
  • आप मशीनों की मदद से लकड़ी के अंदर छिपी दीमक को बिजली या माइक्रोवेव ऊर्जा से मार सकते हैं. छोटी जगह के लिए ये अच्छा ऑप्शन है.
  • कहा जाता है कि जिस जगह पर नमी बनी रहती है, वहां पर दीमक पनपते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए पानी का रिसाव ठीक करना और साथ ही घर में हवा का सही इंतजाम रखना बहुत जरूरी है.

रासायनिक तरीके से कैसे भगाएं दीमक

रासायनिक तरीके बच्चे और पालतू जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं, लेकिन ये लंबे समय तक सुरक्षा देते हैं. साथ ही इन्हें काफी असरदार माना जाता है.

  • दीमक से बचाव के लिए घर के आसपास की मिट्टी में दीमक मारने की दवा डाली जाती है, जिससे वे घर में नहीं घुसते और बाहर ही मर जाते हैं.
  • दीमक से बचाव के लिए लकड़ी पर खास तरह का केमिकल लगाया जाता है, जिससे लकड़ी को दीमक खा नहीं पाते.
  • अगर दीमक बहुत ज्यादा होते हैं, तो उस जगह और उसके आसपास की जगह पर गैस छिड़की जाती है, जिससे वो मर जाएं. हालांकि इस दौरान घर को पूरी तरह से खाली करना पड़ता है.
  • इसके अलावा दीमकों से बचाव के लिए दीवारों और दरारों में फोम भरा जाता है, जिसमें दवाई लगी होती है. ऐसा करने से छिपी हुई दीमक मर जाती हैं.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Iran-America War: डोनाल्ड ट्रंप AI की सलाह पर कर रहे हैं काम? अमेरिकी राष्ट्रपति के आपत्तिजनक पोस्ट पर राम गोपाल वर्मा ने पूछा

Iran-Israel-America War: फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अमेरिकी…

Last Updated: April 6, 2026 19:08:57 IST

सनी देओल की नई फिल्म पर आई बड़ी अपडेट, अब बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका! क्या है मूवी का नाम?

Sunny Deol: दिग्गज अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई…

Last Updated: April 6, 2026 18:59:36 IST

Summer Health: गर्मियों में खाएं ये 3 तरह के आटे की रोटियां, डाइजेशन रहेगा बेहतर, मिलेंगे कई फायदे

Summer Health: गर्मियों के लिए सबसे हल्की और सेहतमंद रोटियां कौन सी हैं? 5 सबसे…

Last Updated: April 6, 2026 18:55:52 IST

किन्नर से मिला सिक्का कितना शुभ होता है? जानिए इसका रहस्य और कैसे बदल सकता है आपकी किस्मत

Kinnar coin: भारतीय संस्कृति और परंपराओं में किन्नर समाज का एक अलग और महत्वपूर्ण स्थान…

Last Updated: April 6, 2026 18:52:53 IST

सैमसंग गैलेक्सी A37 या मोटो G56 कौन सा स्मार्टफोन बेहतर? कैमरे से स्पेसिफिकेशन्स तक, देखें डिटेल्स

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां हम आपको दो…

Last Updated: April 6, 2026 18:40:55 IST