<

पालतू जानवर की उल्टी को हल्के में न लें, वरना पड़ सकता है भारी, जानिए कब है खतरे की घंटी?

अगर आपका जानवर बार-बार उल्टी कर रहा है, तो आप थोड़ा सावधान हो जाइए. ये आपके जानवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं कि कब ये एक साधारण परेशानी है और कब ये गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है.

Pet Vomiting Issue: इंसान अगर बीमार होते हैं, तो वो अपनी बीमारी या दर्द के बारे में सबको बता सकते हैं लेकिन जब कोई जानवर बीमार होता है, तो वो परेशान होता है लेकिन किसी को कुछ बता नहीं पाता, जो सबसे बड़ी टेंशन है. कई बीमारियां तो जानवर को देखकर ही समझ आ जाती हैं. पालतू जानवर की आदतें और उसके व्यवहार में बदलाव देखकर ही उनकी परेशानी को समझना पड़ता है. इसी तरह अगर आपका पालतू जानवर बार-बार उल्टी कर रहा है, तो इसे हल्के में न लें. कई बार ये सामान्य कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकती है. 

अगर आपका पालतू जानवर अपनी तकलीफ को शब्दों में नहीं बता सकता. ऐसे में आपको देखना होगा कि अगर आपका पालतू जानवर बार-बार उल्टियां कर रहा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.

कब नहीं है चिंता की बात?

कई बार पालतू जानवर ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिसके कारण उन्हें उल्टी होने लगती है. इसके अलावा बासी खाना या डाइट में बदलाव के कारण भी उन्हें उल्टी हो सकती है. कई बार वे कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होती, जिसके कारण भी उन्हें उल्टी हो सकती है. ऐसे में आपके जानवर को एक या दो बार उल्टी हो सकती है. उल्टी करने के बाद आपका जानवर सामान्य व्यवहार करने लगता है. अगर ऐसा है, तो कोई चिंता की बात नहीं है. आपको अपने जानवर की थोड़ी सी केयर और उसके खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका जानवर जल्दी ही ठीक हो जाएगा और अच्छा महसूस करेगा.

बार-बार क्यों होती है उल्टी?

अगर आपका पालतू जानवर बार-बार उल्टी कर रहा है या उल्टी के साथ सुस्ती, दस्त, कम भूख लगना, वजन घटना या बुखार जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं, तो सावधान हो जाएं. ये लक्षण  पेट के संक्रमण, लीवर या किडनी की समस्या, पाचन तंत्र की गड़बड़ी या किसी अन्य बीमारी के कारण भी हो सकते हैं. अगर आपके जानवर को भी ऐसी किसी भी तरह की समस्या हो रही है, तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: Pet Vomiting

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST