Pet Vomiting Issue: इंसान अगर बीमार होते हैं, तो वो अपनी बीमारी या दर्द के बारे में सबको बता सकते हैं लेकिन जब कोई जानवर बीमार होता है, तो वो परेशान होता है लेकिन किसी को कुछ बता नहीं पाता, जो सबसे बड़ी टेंशन है. कई बीमारियां तो जानवर को देखकर ही समझ आ जाती हैं. पालतू जानवर की आदतें और उसके व्यवहार में बदलाव देखकर ही उनकी परेशानी को समझना पड़ता है. इसी तरह अगर आपका पालतू जानवर बार-बार उल्टी कर रहा है, तो इसे हल्के में न लें. कई बार ये सामान्य कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकती है.
अगर आपका पालतू जानवर अपनी तकलीफ को शब्दों में नहीं बता सकता. ऐसे में आपको देखना होगा कि अगर आपका पालतू जानवर बार-बार उल्टियां कर रहा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.
कब नहीं है चिंता की बात?
कई बार पालतू जानवर ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिसके कारण उन्हें उल्टी होने लगती है. इसके अलावा बासी खाना या डाइट में बदलाव के कारण भी उन्हें उल्टी हो सकती है. कई बार वे कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होती, जिसके कारण भी उन्हें उल्टी हो सकती है. ऐसे में आपके जानवर को एक या दो बार उल्टी हो सकती है. उल्टी करने के बाद आपका जानवर सामान्य व्यवहार करने लगता है. अगर ऐसा है, तो कोई चिंता की बात नहीं है. आपको अपने जानवर की थोड़ी सी केयर और उसके खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका जानवर जल्दी ही ठीक हो जाएगा और अच्छा महसूस करेगा.
बार-बार क्यों होती है उल्टी?
अगर आपका पालतू जानवर बार-बार उल्टी कर रहा है या उल्टी के साथ सुस्ती, दस्त, कम भूख लगना, वजन घटना या बुखार जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं, तो सावधान हो जाएं. ये लक्षण पेट के संक्रमण, लीवर या किडनी की समस्या, पाचन तंत्र की गड़बड़ी या किसी अन्य बीमारी के कारण भी हो सकते हैं. अगर आपके जानवर को भी ऐसी किसी भी तरह की समस्या हो रही है, तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए.