<
Categories: मनोरंजन

‘फौजी’ के सेट पर तबीयत बिगड़ने से मची थी हलचल, अब अस्पताल से घर लौटे राजेश शर्मा; जानें कैसी है हेल्थ

Rajesh Sharma: अभिनेता राजेश शर्मा की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने से हुई दिक्कतों की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, लेकिन अब वे ठीक हो गए हैं.

अभिनेता राजेश शर्मा को ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, अब उनकी तबीयत में सुधार है. FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पुष्टि की है कि राजेश शर्मा मुंबई लौट आए हैं और उम्मीद है कि वह अगले कुछ दिनों में फिर से शूटिंग शुरू कर देंगे.

FWICE ने दिया अपडेट

FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी के मुताबिक, एक्टर राजेश शर्मा, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में कोलकाता के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जब वे एक्टर प्रभास स्टारर फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान एक कीड़े के काटने से हुई दिक्कतों से परेशान थे. अब वे ठीक हो गए हैं और अगले कुछ दिनों में काम पर वापस आ सकते हैं. 

कुछ दिनों में शुरू करेंगे शूटिंग

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि एक्टर कोलकाता में इलाज के बाद मुंबई लौट आए हैं. बीएन तिवारी ने कहा, ‘वह ठीक हो गए हैं और कोलकाता से मुंबई वापस आ गए हैं, जहां उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनका शुगर लेवल बढ़ गया था, जिससे दिक्कतें हुईं, लेकिन अब वह ठीक हैं. वह कुछ दिनों में काम भी फिर से शुरू कर देंगे.’ हालांकि, आपको बता दें कि राजेश शर्मा ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

आखिर एक्टर को क्या हो गया था?

हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में फौजी की शूटिंग के दौरान एक संदिग्ध कीड़े या ज़हरीली मकड़ी ने एक्टर को काट लिया, जिसके बाद उनकी सेहत चिंता का विषय बन गई. एक्टर सुदीपा चटर्जी के 8 जुलाई को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, यह घटना पैक-अप के बाद हुई, जब शर्मा घने पेड़-पौधों से घिरे एक इलाके में लोकल टेक्नीशियन से बात कर रहे थे. शुरू में, काटने की घटना गंभीर नहीं लगी, और शर्मा ने तुरंत मेडिकल मदद नहीं ली. लेकिन, करीब छह घंटे बाद, उनके दाहिने पैर में तेज़ दर्द होने लगा और वे ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. अपनी हालत के बावजूद, वे कोलकाता के लिए फ़्लाइट में सवार हो गए.

यह खबर भी पढ़ें: कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर विक्की कौशल का रोमांटिक अंदाज, तस्वीर देख फैंस बोले- ‘परफेक्ट कपल’

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Rahul Gandhi Girlfriend: कहां है राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड? खुद दिया इस सवाल का जवाब; पहली बार डेट को लेकर भी खोले राज़

Rahul Gandhi Girlfriend: सोनिया गांधी की किताब लॉन्च में राहुल गांधी ने कैंब्रिज की गर्लफ्रेंड…

Last Updated: November 17, 2026 09:30:01 IST

Aaj Ka Love Rashifal 17 November 2026: पार्टनर करेगा प्यार का इजहार, रिश्ते की होगी बात, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 17 November 2026:  दैनिक लव राशिफल के अनुसार, मंगलवार (17 नवंबर…

Last Updated: November 17, 2026 08:52:02 IST

Imran Khan letter: इमरान खान को सता रहा किस बात का डर? जजों को चिट्ठी लिख कर दी बड़ी मांग; बोले- ‘शायद जिंदा वापस न लौटूं…’

Imran Khan letter: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से जजों को ओपन…

Last Updated: November 17, 2026 08:51:25 IST

Watch Video: हर तरफ लाश ही लाश…, उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; कई लोगों की मौत

Uttarakhand Tehri Bus Accident: इस दर्दनाक हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिसमें…

Last Updated: November 17, 2026 08:34:39 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने का यही है मौका? लगातार गिर रहे गोल्ड के रेट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today 17 November 2026: बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,35,130…

Last Updated: November 17, 2026 08:11:34 IST