<

Sabudana कैसे बनता है? चुटकियों में पहचानें असली और नकली साबूदाना, नहीं खाएंगे धोखा

Sabudana kaise banta hai: साबूदाना से बनी खिचड़ी, वड़ा या खीर जैसी चीजें खासकर व्रत के दौरान खूब पसंद की जाती हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि साबूदाना आखिर बनता किस चीज से है और बाजार में मिलने वाला साबूदाना असली है या नकली

Sabudana Kaise Banta Hai: साबूदाना से बनी खिचड़ी, वड़ा या खीर जैसी चीजें खासकर व्रत के दौरान खूब पसंद की जाती हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि साबूदाना आखिर बनता किस चीज से है और बाजार में मिलने वाला साबूदाना असली है या नकली.आजकल मार्केट में दोनों तरहका साबूदाना मिलता है, इसलिए सही पहचान करना जरूरी हो जाता है. कुछ आसान तरीकों से आप घर बैठे ही असली और नकली साबूदाना पहचान सकते हैं.

साबूदाना असल में टैपिओका स्टार्च से बनाया जाता है, जो कसावा नामक कंद (जड़) से निकाला जाता है. यह कंद देखने में शकरकंद जैसा होता है. इसके स्टार्च को प्रोसेस करके छोटे-छोटे दानों के रूप में तैयार किया जाता है, जिन्हें हम साबूदाना कहते हैं.इसमें कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होता है और हल्का कैल्शियम भी पाया जाता है, इसलिए व्रत में इसे एनर्जी के लिए खाया जाता है.

असली और नकली साबूदाने की पहचान कैसे करें?

 चबाकर जांच करें

अगर साबूदाना चबाने पर सख्त या किरकिरा लगे, तो वह नकली हो सकता है. असली साबूदाना हल्का चिपचिपा महसूस होता है क्योंकि इसमें स्टार्च होता है.

 पानी में भिगोकर देखें

असली साबूदाना पानी में डालने पर फूल जाता है और पानी थोड़ा लिसलिसा हो जाता है. वहीं नकली साबूदाना ज्यादा देर भिगोने पर भी ठीक से नहीं फूलता.

 जलाकर पहचान करें

असली साबूदाना जलाने पर हल्की खुशबू देता है और ज्यादा राख नहीं छोड़ता. जबकि नकली साबूदाना जलने पर धुआं करता है और राख बन जाता है.

 रंग और चमक पर ध्यान दें

बहुत ज्यादा सफेद और चमकदार दिखने वाला साबूदाना अक्सर केमिकल से ट्रीट किया हुआ हो सकता है. इसलिए सामान्य और हल्के रंग वाला साबूदाना ही लेना बेहतर होता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

आंखों की रोशनी छीन सकता है Sea Food? वैज्ञानिकों ने दी नए वायरस की चेतावनी, करें बचाव?

अगर आप सी फूड खाते हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये सी फूड आपकी…

Last Updated: April 10, 2026 16:32:28 IST

न साबुन, न फेसवॉश… खूबसूरती के लिए ये नुस्खा अपनाती हैं प्रियंका चोपड़ा, मां बताया ग्लोइंग स्किन का राज

प्रियंका चोपड़ा की मां मधू चोपड़ा बेहद खूबसूरत हैं. उन्होंने हाल ही में बताया था…

Last Updated: April 10, 2026 16:28:02 IST

गीतकार ने बेटे के वियोग में लिखा ये सॉन्ग, बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना, झकझोर कर रख देगी कहानी

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में एक ऐसा गाना आया, जिसे गीतकार ने बेटे के वियोग…

Last Updated: April 10, 2026 16:27:43 IST

पहले बठिंडा बुलाया, फिर बेल्ट से बेरहमी… कमल कौर भाभी हत्याकांड में अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार

Amritpal Singh Mehron Arrest: बठिंडा के सोशल मीडिया इन्फलुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड में फरार…

Last Updated: April 10, 2026 16:26:21 IST

LGBTQ Meaning in Hindi: क्या होता है LGBTQ का हिंदी में मतलब? 90% लोगों को नहीं है पता

LGBTQ Meaning in Hindi: सभी लोग LGBTQ तो सुनते रहते हैं लेकिन बहुत कम लोगों…

Last Updated: April 10, 2026 16:20:19 IST

Varuthini Ekadashi 2026: इस एक व्रत से मिलेगा हजारों वर्षों की तपस्या का फल! जानिए वरुथिनी एकादशी की सही तारीख और महत्व

Varuthini Ekadashi 2026: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वरुथिनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया…

Last Updated: April 10, 2026 16:13:43 IST