<
Categories: मनोरंजन

गीतकार ने बेटे के वियोग में लिखा ये सॉन्ग, बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना, झकझोर कर रख देगी कहानी

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में एक ऐसा गाना आया, जिसे गीतकार ने बेटे के वियोग में लिखा था. फिर यह गाना प्रेमियों की पहली पसंद बन गया था. जानिए गाने के नाम.

Zara Saamne To Aao Chhaliye: साल 1957 में एक फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म के एक गाने उसे दौर में तहलका मचा दिया था. यह गाना इतना सुपरहिट हुआ कि उस साल नंबर वन गीत बन गया गया था. गीतकार ने ऐसी व्यथा में इस गीत की रचना की थी सुनकर आपका कलेजा भी पिघल जाएगा. इस सॉन्ग को लिखा था भारत व्यास जी ने.

कौना सा है गाना?

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह फिल्म ‘जनम-जनम के फेरे’ का है. इस गाने का नाम है, ‘जरा सामने तो आओ छलिए’. इस गीत को आवाज दी थी मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने. वहीं इस गाने को एस.एन त्रिपाठी ने संगीतबद्ध किया था. इस गाने के सुंदर बोल लिखे थे पंडित भारत व्यास ने.

बेटे के गम में हुए दुखी

इस गीत को लिखा था पंडित भारत व्यास जी ने. दरअसल हुआ गीतकार का एक बेटा था, जिनका नाम श्याम सुंदर व्यास था. वह बहुत ही संवेदनशील लड़का था एक दिन वह अपने पिता से  किसी बात पर नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था. भारत जी ने उसे लाख ढूंढा रेडियो, अखबारों में विज्ञापन दिया गली-गली दीवारों पर पोस्टर चिपका. उसे ढूंढने के लिए उन्होंने धरती आकाश और पाताल सब एक कर दिया. ज्योतिष आदि से भी संपर्क किया लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला. आखिर में निराश होकर भारत व्यास बहुत ही व्यतीत रहने लगे. हर वक्त यही सोचते कहां हो पुत्र तेरी सारी इच्छाओं सर आंखों पर रखूंगा. बस तू लौट के तो आजा.

निर्माता ने गाना लिखने को दिया

एक तरफ बेटे के वियोग में गीतकार भारत व्यास थे. वहीं दूसरी तरफ उस वक्त उनके कैरियर का बेहतरीन दौड़ चल रहा था. निराशा से भरे ऐसे दौर में एक निर्माता भारत व्यास जी से मिलने आया और उन्हें अपने फिल्म के लिए गाना लिखने के लिए कहा. लेकिन गीतकार इतने गुस्से में थे कि उन्होंने निर्माता को घर से निकलने को कह दिया. हालांकि, भारत जी की पत्नी ने कैसे तैसे निर्माता को रोका और दूसरे दिन सुबह दोबारा आने के लिए विनती किया और निर्माता तैयार हो गए. इसके बाद गीतकार की पत्नी ने व्यास जी को समझाया कि आप कैसे भी ये गाना लिख दीजिए चाहे तो पुत्र वियोग में ही.

लिखा ऐसा गाना, जिसने रचा इतिहास

पत्नी की बात मानकर गीतकार भारत व्यास ने लिखा ‘जरा सामने तो आओ छलिए’.  इस गीत को वर्ष 1957 में आई फिल्म जनम-जनम के फेरे में शामिल किया गया. लता जी ने इस गाने को बड़ी तबीयत से और दर्द भरे गले से गया और गीत में व्यथा की भावना ने लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया. यह गीत खूब मशहूर हुआ लेकिन अफसोस के बेटा फिर भी ना लौटा.

फिर लौट आया बेटा

व्यास जी ने इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी. फिर साल 1959 में आई फिल्म ‘रानी रूपमती’ में एक गीत लिखा, ‘आजा मेरे मीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं’ इस गीत को सुनकर उनका बेटा वापस लौट आया.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST