<

LGBTQ Meaning in Hindi: क्या होता है LGBTQ का हिंदी में मतलब? 90% लोगों को नहीं है पता

LGBTQ Meaning in Hindi: सभी लोग LGBTQ तो सुनते रहते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि LGBTQ का मतलब क्या होता है. अगर आपको भी नहीं पता है तो आइए जानते हैं.

LGBTQ Meaning in Hindi: LGBTQ एक अंग्रेजी शब्द है, जिसका पूरा मतलब है Lesbian, Gay, Bisexual, Transgender और Queer. ये उन लोगों के लिए इस्तेमाल होता है जिनकी लैंगिक पहचान (Gender Identity) या यौन रुझान (Sexual Orientation) समाज के पारंपरिक नियमों से अलग होते हैं.

ये एक ऐसा समुदाय है जो हर व्यक्ति को उसके अधिकार, सम्मान और समानता दिलाने के लिए काम करता है.

LGBTQ का पूरा मतलब

L – लेस्बियन (Lesbian)

लेस्बियन वे महिलाएं होती हैं जो दूसरी महिलाओं को पसंत करती हैं यानी की दूसरी औरतों की तरफ भावनात्मक या रोमांटिक रूप से आकर्षित होती हैं.

G – गे (Gay)

गे वे पुरुष होते हैं जो दूसरे पुरुषों की तरफ आकर्षित होते हैं.

B – बाईसेक्सुअल (Bisexual)

बाईसेक्सुअल वे लोग होते हैं जो पुरुष और महिला दोनों की तरफ आकर्षण महसूस कर सकते हैं.

T – ट्रांसजेंडर (Transgender)

ट्रांसजेंडर वे लोग होते हैं जिनका जन्म जिस लिंग के रूप में हुआ होता है, उनकी अंदरूनी पहचान उससे अलग होती है. उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति शरीर से पुरुष हो सकता है लेकिन खुद को महिला महसूस कर सकता है.

Q – क्वीयर/क्वेश्चनिंग (Queer/Questioning)

क्वीयर वे लोग होते हैं जो खुद को पारंपरिक ‘पुरुष’ या ‘महिला’ की कैटेगरी में नहीं रखते. क्वेश्चनिंग वे लोग होते हैं जो अपनी पहचान को समझने में लगे होते हैं.

LGBTQ+ का क्या मतलब है?

LGBTQ के बाद जो ‘+’ लगाया जाता है, उसका मतलब है कि इसमें और भी कई तरह की पहचान शामिल होती हैं, जो इन मेन पांच में नहीं आतीं.

LGBTQ के प्रकार

LGBTQ तीन प्रकार के होते हैं. इसमें शामिल है- LGBTQ, LGBTQ+, LGBTQA+

समाज में LGBTQ समुदाय की भूमिका

LGBTQ समुदाय समान अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाता है. उनका मानना है कि हर व्यक्ति को अपनी पहचान के साथ बिना डर और भेदभाव के जीने का अधिकार होना चाहिए.

भारत में LGBTQ अधिकार

भारत में LGBTQ समुदाय के अधिकारों को कानूनी मान्यता मिली है.

 2014 (NALSA फैसला): ट्रांसजेंडर लोगों को कानूनी पहचान मिली.
 2018 (Section 377 फैसला): सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक संबंधों को अपराध की कैटेगरी से बाहर कर दिया.

Sanskriti jaipuria

Share
Published by
Sanskriti jaipuria

Recent Posts

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST