<

Singapore trip budget: 50 हजार में घूम आएं सिंगापुर! फ्लाइट से होटल तक, 3 रात-4 दिन की ट्रिप का पूरा बजट जानें

Singapore trip budget: सिंगापुर की 3 रात और 4 दिन की ट्रिप दोस्तों के साथ करीब 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के बजट में प्लान की जा सकती है. इसमें फ्लाइट, वीजा, होटल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खाना, घूमने की जगहों की एंट्री और सिम कार्ड जैसे खर्च शामिल हैं. अकेले यात्रा करने पर बजट करीब 70-80 हजार रुपये तक पहुंच सकता है.

Singapore trip budget: विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और सिंगापुर आपकी लिस्ट में है, तो ट्रिप शुरू करने से पहले बजट का हिसाब लगाना बेहद जरूरी है. सिंगापुर को घूमने के लिए सिर्फ फ्लाइट टिकट का खर्च ही नहीं, बल्कि वीजा, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना, घूमने की जगहों की एंट्री फीस और सिम कार्ड जैसी चीजों का खर्च भी जोड़ना पड़ता है. अगर आप कुछ महीने पहले से प्लानिंग करते हैं और दोस्तों के साथ यात्रा करते हैं, तो 3 रात और 4 दिन की सिंगापुर ट्रिप करीब 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के बजट में पूरी हो सकती है. वहीं, अकेले जाने पर यही खर्च करीब 70-80 हजार रुपये तक पहुंच सकता है.

सबसे पहले फ्लाइट टिकट का बजट समझें

सिंगापुर घूमने के लिए फ्लाइट टिकट पहले से बुक करना आपके ट्रिप बजट को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. अगर आप यात्रा से करीब 3-4 महीने पहले टिकट बुक करते हैं, तो आने-जाने की फ्लाइट के लिए करीब 25-28 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं. हालांकि, किराया यात्रा की तारीख, एयरलाइन और बुकिंग के समय के हिसाब से बदल सकता है, इसलिए टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग विकल्पों की कीमत देखना बेहतर रहेगा.

वीजा के लिए भी रखना होगा बजट

सिंगापुर जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट और फ्लाइट टिकट पर्याप्त नहीं हैं. भारतीय यात्रियों को सिंगापुर में प्रवेश के लिए वीजा की जरूरत होती है. इसके लिए करीब 2,500 से 3,000 रुपये तक खर्च हो सकता है. इसलिए ट्रिप का बजट बनाते समय वीजा शुल्क को भी शुरुआत में ही शामिल कर लेना चाहिए.

होटल पर 10-15 हजार तक खर्च

सिंगापुर पहुंचने के बाद होटल खोजने के बजाय पहले से कमरा बुक करना ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है. तीन रातों के ठहरने के लिए करीब 10-15 हजार रुपये का खर्च आ सकता है. अगर आप दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे हैं और एक कमरा शेयर करते हैं, तो प्रति व्यक्ति होटल का खर्च कम हो सकता है. होटल चुनते समय लोकेशन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता पर भी ध्यान देना उपयोगी रहेगा. सिंगापुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नेटवर्क काफी मजबूत है, इसलिए शहर में अलग-अलग जगहों तक पहुंचने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. ट्रिप के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर करीब 2-3 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं. इसके मुकाबले बार-बार टैक्सी लेने पर यात्रा का बजट बढ़ सकता है. इसलिए कम बजट वाली ट्रिप में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक विकल्प हो सकता है.

खाने-पीने के लिए 7-9 हजार का बजट

सिंगापुर में भारतीय यात्रियों के लिए खाने के कई विकल्प मिल जाते हैं. भारतीय रेस्टोरेंट के अलावा स्ट्रीट फूड भी ट्राई किया जा सकता है. अगर आप बजट के हिसाब से खाना चुनते हैं, तो पूरी ट्रिप के दौरान खाने-पीने पर करीब 7-9 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं. हालांकि, रोजाना कितने और किस तरह के रेस्तरां में खाना खाते हैं, इससे यह खर्च कम या ज्यादा हो सकता है.

घूमने की जगहों पर भी आएगा खर्च

सिंगापुर में घूमने के लिए कई लोकप्रिय जगहें हैं. बोटैनिक गार्डन, यूनिवर्सल स्टूडियोज सिंगापुर, सिंगापुर फ्लायर और चाइनाटाउन जैसी जगहें यात्रियों के बीच लोकप्रिय हैं. इनमें से कुछ जगहों पर एंट्री टिकट या गतिविधियों के लिए अलग से भुगतान करना पड़ सकता है. ऐसे में घूमने और टिकटों के लिए करीब 5-7 हजार रुपये का बजट रखा जा सकता है.

सिम कार्ड और एक्स्ट्रा पैसे भी रखें

विदेश यात्रा के दौरान परिवार से संपर्क में रहने और इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए स्थानीय सिम कार्ड या कनेक्टिविटी का इंतजाम करना भी जरूरी है. इसके लिए करीब 1,500 से 2,000 रुपये तक खर्च हो सकता है. इसके अलावा अचानक होने वाले खर्चों के लिए 5-10 हजार रुपये का अतिरिक्त बजट रखना समझदारी होगी.

दोस्तों के साथ 50 हजार, अकेले जाएं तो 80 हजार तक

इन सभी खर्चों को जोड़ें तो दोस्तों के साथ सिंगापुर की 3 रात और 4 दिन की ट्रिप करीब 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के बजट में प्लान की जा सकती है. वहीं, अकेले यात्रा करने पर होटल और दूसरे खर्चों में शेयरिंग का फायदा नहीं मिलने के कारण कुल बजट करीब 70-80 हजार रुपये तक पहुंच सकता है. इसलिए सिंगापुर जाने से पहले फ्लाइट, होटल और घूमने की जगहों की बुकिंग के साथ पूरे ट्रिप बजट की पहले से प्लानिंग करना बेहतर रहेगा.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Caught In CCTV: राह चलती युवती पर बरसाए थप्पड़! CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात; Video वायरल होते ही गिरफ्तार हुआ फरमान

Muzaffarnagar Girl Assault: मुजफ्फरनगर में कॉलेज जा रही 19 साल की युवती से फरमान ने…

Last Updated: November 3, 2026 12:28:26 IST

जिससे बचाई जाती है जान वही बना मौत का सामान, लखनऊ के रोड पर तबाही; CCTV वीडियो आने के बाद हड़कंप

UP: आशीष की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में उसकी पत्नी रिचा और उनका…

Last Updated: November 3, 2026 12:19:46 IST

कुकर की ढक्कन से पीटा, फिर चाकू से पेट फाड़ा; ज्यादा फोन चलाने को लेकर टोकने पर पिता की हत्या

Surat Murder Case: काजल ने फोन पर गेम खेलने की आदत को लेकर हुई बहस…

Last Updated: November 3, 2026 11:57:57 IST

Madhubani News: महिला के घर आधी रात पहुंचे ASI, फिर सर्विस पिस्टल से बरसाईं गोलियां; 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

Madhubani News: मधुबनी जिले में एक ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल से लगातार चार राउंड…

Last Updated: November 3, 2026 11:30:59 IST