<

Samsung Fridge Issue: सैमसंग फ्रिज बना ‘स्विमिंग पूल’! डेढ़ महीने बाद भी सर्विस का अता-पता नहीं! इसके बाद जो हुआ…

Samsung के महंगे फ्रेंच स्टाइल फ्रिज को लेकर एक यूजर ने X पर एक वीडियो शेयर कर अपनी परेशानी बताई है. उनका दावा है कि फ्रिज के अंदर काफी पानी जमा हो रहा है और 5 अगस्त से दर्ज सर्विस रिक्वेस्ट के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ. अभिषेक का यह भी आरोप है कि उनकी शिकायत बिना सहमति के बंद कर दी गई. आखिर क्या है पूरा मामला और Samsung की सर्विस को लेकर ग्राहक ने क्या सवाल उठाए हैं, जानिए पूरी कहानी.

जब कोई ग्राहक अपनी मेहनत की कमाई से सैमसंग जैसे नामचीन ग्लोबल ब्रांड का कोई सामान खरीदता है, तो उसे उम्मीद होती है कि प्रोडक्ट लंबे समय तक साथ देगा और कोई समस्या आने पर कंपनी तुरंत समाधान करेगी. लेकिन असल हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है. सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनी की आफ्टर-सेल्स सर्विस इस कदर लचर और गैर-जिम्मेदाराना हो चुकी है कि ग्राहक अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. शिकायत करने के बावजूद हफ्तों तक कोई सुनवाई न होना, बिना ग्राहक की सहमति के कंप्लेंट बंद कर देना और घटिया सर्विस देना, कंपनी को भारतीय ग्राहकों के भरोसे की कोई परवाह नहीं रह गई है.   

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अभिषेक (@Abhishek_Tulsia) नाम के एक यूजर ने सैमसंग की इस लचर सर्विस का भंडाफोड़ करते हुए अपने खराब फ्रिज का वीडियो शेयर किया है.

यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए तंज कसा कि सैमसंग के ‘फ्रेंच स्टाइल रेफ्रिजरेटर’ (French Style Refrigerator) के अंदर स्विमिंग पूल बन गया है. फ्रिज के अंदर अच्छा-खासा पानी जम गया है, जिससे सामान रखना मुश्किल हो गया है. ग्राहक का कहना है कि उन्होंने 5 अगस्त से ही इस समस्या को लेकर सर्विस रिक्वेस्ट (Service Request No: 4442062970) दर्ज कराई हुई है. डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी सैमसंग की टेक्निकल टीम इस खराबी को ठीक नहीं कर पाई है.   

हद तो तब हो गई जब ग्राहक का आरोप है कि सैमसंग की टेक्निकल टीम ने बिना उनकी सहमति या अप्रूवल के ही शिकायत को सिस्टम में क्लोज (बंद) कर दिया. बार-बार संपर्क करने के बावजूद कंपनी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया जा रहा है.   

कंपनी पर उठते गंभीर सवाल

यह कोई अकेला मामला नहीं है, बल्कि यह सैमसंग इंडिया की कार्यप्रणाली पर बड़ा धब्बा है. महंगे होम अप्लायंसेज बेचने के बाद जब बात सर्विस देने की आती है, तो ग्राहक को दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया जाता है.

सच कहें तो जब इतनी बड़ी कंपनियां ग्राहकों का फोन उठाना बंद कर देती हैं या बिना काम किए कंप्लेंट फाइल बंद कर देती हैं, तो यह सीधे तौर पर कस्टमर हैरेसमेंट का मामला बनता है. अगर सैमसंग ने अपनी इस गैर-जिम्मेदाराना सर्विस में जल्द सुधार नहीं किया, तो भारतीय बाजार में अपना बचा-खुचा भरोसा भी पूरी तरह खो देगी.   

यह इकलौता मामला नहीं

सैमसंग प्रोडक्ट से जुड़ा ऐसा पहला मामला नहीं है, आए दिन सैमसंग को लेकर शिकायतें देखी जा रही है. उदाहरण के लिए, वैभव गायकवाड़ (@vaibhav86805312) नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि सैमसंग इंडिया में खराब और घटिया क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बेच रहा है, उनकी कस्टमर सर्विस बेहद निराशाजनक है और उन्होंने लोगों से सैमसंग के मोबाइल्स न खरीदने की अपील की. वहीं आर.के. (@Rksingh_slg) ने अमेजन से खरीदे गए सैमसंग S23 अल्ट्रा के स्क्रीन प्रोटेक्टर की खराब क्वालिटी, कंटेनर में ग्लू (गोंद) न होने और शिकायत के बावजूद कोई एक्शन न लिए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह के बुरे अनुभव से अब ब्रांड से भरोसा पूरी तरह खत्म हो रहा है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…

Last Updated: October 11, 2026 23:02:32 IST

Rampur murder case: रामपुर में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार हमलावरों ने सीने में दागीं चार गोलियां

Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…

Last Updated: October 11, 2026 22:53:51 IST

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 22:26:21 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST