<

Sleep Divorce: क्या है स्लीप डिवोर्स, आखिर क्यों तेजी से बढ़ रहा स्लीप ट्रेंड? जानें फायदे

दुनिया में स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड चल रहा है. ये लोगों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए फायदेमंद है. आइए जानते हैं कि लोग इस ट्रेंड को क्यों अपना रहे हैं?

Sleep Divorce: कुछ समय से देश ही नहीं बल्कि दुनिया में स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है.  इसकी सबसे बड़ी वजह है नींद. ये तो सभी जानते हैं कि आज के समय लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है. इनमें ज्यादातर कपल्स हैं. वे पूरे दिन घर-ऑफिस और बच्चों में बिजी रहने के बाद रात में चैन की नींद लेना चाहते हैं. हालांकि किसी न किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाता है.

कहीं पार्टनर का स्मार्टफोन, तो कहीं खर्राटे के कारण नींद नहीं आती, तो कहीं पर झगड़े नींद में खलल डाल देते हैं. ऐसे में इसका समाधान निकालने के लिए स्लीप डिवोर्स शुरू हुआ, जो अब ट्रेंड में है. यह पैटर्न अब दुनियाभर में ट्रेंड कर रहा है. इसमें पति-पत्नी एक ही छत के नीचे तो रहते हैं, लेकिन लाइफ को बेहतर बनाने पर फोकस करने के लिए ये समाधान निकाला गया है. 

क्या है स्लीप डिवोर्स?

बता दें कि स्लीप डिवोर्स का मतलब अच्छी और क्वालिटी नींद से है. जब कपल या पार्टनर अलग-अलग कमरे, अलग बेड या अलग-अलग समय पर सोते हैं. इसे स्लीप डिवोर्स कहा जाता है. ये पैटर्न यंग कपल्स के साथ ही उम्रदराज लोग भी अपना रहे हैं. इसकी वजह ये है कि वे लोग नींद की कमी से होने वाली समस्याओं से बचना चाहते हैं. स्लीप डिवोर्स का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि कपल्स के बीच रिश्ता खराब या खत्म हो रहा है. ये सिर्फ उस समय के लिए होता है, जब लोग कुछ घंटे बिना डिस्टर्बेंस के अच्छी और सुकून की नींद लेना चाहते हैं.  

क्यों लिया जाता है स्लीप डिवोर्स?

अगर कपल में एक पार्टनर जल्दी सोता है और दूसरा देर में सोता है.
एक पार्टनर देर से सोकर उठता है, तो दूसरे को जल्दी उठना होता है.
अलार्म के कारण नींद डिस्टर्ब होने के कारण.
स्मार्टफोन का देर तक इस्तेमाल करने के कारण दूसरे को परेशानी होती है.
सोते समय पार्टनर का बहुत ज्यादा ही हिलना-डुलना.
खर्राटे के कारण नींद का डिस्टर्ब होना.
एक पार्टनर लाइट ऑन करके सोता है, तो दूसरा लाइक ऑफ करके सोता है.

स्लीप डिवोर्स से होने वाले फायदे

नींद अच्छी तरह से पूरी हो जाती है और बार-बार डिस्टर्बेंस भी नहीं होता. 
नींद पूर होने से मेंटल और फिजिकल हेल्थ बेहतर होती है.
रिलेशनशिप पहले से और भी ज्यादा मजबूत होता है.
दोनों पार्टनर्स को अपने लिए स्पेस मिल जाता है. 
नींद पूरी होने से क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Windsor EV vs MG Comet EV में से किसमें मिलेगी दमदार रेंज? कौन है कम खर्च वाली कार, जानें दोनों में अंतर

अगर आप कोई अच्छी ईवी कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Windsor…

Last Updated: May 28, 2026 22:43:15 IST

लेना चाहते हैं एक फास्ट प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन? OnePlus Turbo 6 vs Oppo Find X9 Ultra में से क्या रहेगा बेहतर

दोनों ही स्मार्टफोन आपके लिए किफायती रहने वाले हैं. दोनों में अंतर जानने के बाद…

Last Updated: May 28, 2026 22:35:11 IST

मंडप बना WWE का रिंग! दूल्हा-दुल्हन की कुश्ती देख मेहमान भी छोड़ बैठे खाना; रखी थी अनोखी शर्त

China Viral Wedding: दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी की जगह को एक रेसलिंग अखाड़े में बदल…

Last Updated: May 28, 2026 19:26:49 IST

रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं…ये खिलाड़ी है IPL इतिहास का बेस्ट पिक, जिसने खरीदा वो…

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Last Updated: May 28, 2026 19:23:32 IST

कीवी खाने के हैं गजब के फायदे, चेहरे पर ग्लो और वजन नियंत्रण करने में करेगा मदद, देखें फायदे

क्या आप जानते हैं कि कीवी फल का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद…

Last Updated: May 28, 2026 18:19:00 IST

Jokes Of The Day: तनाव ने जीना कर दिया है मुहाल? पढ़ना शुरू करें ये मजेदार जोक्स, दूर हो जाएगी बोरियत

Joke of The Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 28, 2026 18:16:43 IST