अगर आप कोई अच्छी ईवी कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Windsor EV vs MG Comet EV में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों इलेक्ट्रिक कारों में क्या अंतर देखने को मिलते हैं.
Windsor EV vs MG Comet EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कारों का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. ईवी कारों का दबदबा अब मार्केट में काफी बन गया है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते ईवी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहनों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. काफी हद तक ईवी कारों को लेना आज के समय में किफायती और वैल्यू फॉर मनी भी माना जाता है. बाजार में आपको हैचबैक सेगमेंट में ही ईवी कारों की भरमार मिल जाएंगी.
अगर आप कोई अच्छी ईवी कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Windsor EV vs MG Comet EV में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों इलेक्ट्रिक कारों में क्या अंतर देखने को मिलते हैं.
Windsor EV में आपको 15.6 इंच का डिजिटल टचस्क्रीन देखने के लिए मिल जाता है, जिसके साथ ही एक बड़े साइज की पैनेरॉमिक ग्लास वाली सनरूफ का भी ऑप्शन दिया जाता है. यही नहीं इस कार में आपको L2 autonomous driving (ADAS) के अलावा 135 डिग्री की रिक्लाइनिंग रियर सीट्स देखने के लिए मिल जाती है. वहीं, दूसरी तरफ MG Comet EV में आपको 10.25 इंच की डिस्प्ले मिलने के अलावा i-Smart सिस्टम मिल जाता है साथ ही साथ स्टीयरिंग माउंटेड कंट्र ल और स्मार्ट कीलेस एंट्री का भी ऑप्शन मिल जाता है.
Windsor EV में आपको 52.9 kWh और 38 kWh की बैटरी दी जाती है. इस कार में दो बैटरी ऑप्शन्स देखने के लिए मिल जाते हैं. बात करें अगर 52.9 kWh में आपको 449 km की रेंज मिल जाती है. वहीं, 38 kWh की बैटरी में 332 किलोमीटर तक की रेंज आसानी से निकाली जा सकती है. दूसरी तरफ MG Comet EV में 17.3 kWh की बैटरी दी जाती है, जो आपको 230 किलोमीटर तक की रेंज निकालकर देती है. वहीं, पावर की बात करें तो यह 41.42 bhp की पावर के साथ-साथ 110 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है.
Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…
The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…
Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…
Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…