आपको सोने में कितनी देर लगती है? यह सवाल सुनने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसका जवाब आपकी सेहत के बारे में कई अहम संकेत देता है,डॉक्टरों के मुताबिक, बिस्तर पर लेटने के करीब 10 से 20 मिनट के भीतर नींद आ जाना सामान्य माना जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
sleep-health-difference-falling-asleep
अगर कोई व्यक्ति आमतौर पर 10-20 मिनट में सो जाता है, तो यह इस बात का संकेत है कि उसकी स्लीप रूटीन, बॉडी क्लॉक और नींद का दबाव (sleep pressure) सही तरीके से काम कर रहे हैं.
डॉ. बताते हैं कि इसका मतलब है कि शरीर स्वाभाविक रूप से रिलैक्स हो रहा है और दिमाग जागने की अवस्था से आराम की स्थिति में धीरे-धीरे जा रहा है. ऐसे लोग आमतौर पर सही समय पर खाना खाते हैं, देर रात कैफीन से बचते हैं और रोज एक तय समय पर सोने की आदत रखते हैं.
अगर कोई व्यक्ति बिस्तर पर लेटते ही 2–5 मिनट में सो जाता है, तो यह कई बार चेतावनी संकेत भी हो सकता है. डॉ. के मुताबिक, यह अक्सर नींद की कमी (Sleep Deprivation) की ओर इशारा करता है. शरीर खोई हुई नींद को पूरा करने की कोशिश में तुरंत ‘शट डाउन’ हो जाता है.यह स्थिति छात्रों, शिफ्ट में काम करने वालों और ज्यादा काम के दबाव में रहने वाले लोगों में आम तौर पर देखी जाती है.
डॉक्टरों के अनुसार, बहुत जल्दी नींद आना इन कारणों से भी जुड़ा हो सकता है
खास बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति जल्दी सो तो जाता है, लेकिन सुबह उठने पर खुद को थका हुआ महसूस करता है, तो यह समस्या को नजरअंदाज करने की बजाय जांच करानी चाहिए .
अगर दिनभर थकान रहती है, सुबह सिरदर्द होता है, या सोते समय जोर से खर्राटे आते हैं और सांस रुकने जैसी समस्या दिखती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. स्लीप असेसमेंट या जीवनशैली की समीक्षा से यह पता लगाया जा सकता है कि समस्या आदतों से जुड़ी है या किसी मेडिकल कारण से.
AI तेजी से काम बदल रहा है, लेकिन इंसानी भावनाओं, रचनात्मकता और समझ पर आधारित…
Optical llusion: आपके सामने एक तस्वीर है जिसमें 31 और 73 तो साफ-साफ नजर आ…
Hrithik Roshan on Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ…
टीवी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा मालवीय ने हाल ही में एक फैशन शो के दौरान…
इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.2 प्रतिशत तक…
American Soldier Found: शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका केे F-15 विमान को मार गिराया था.…