<

कैलोरी काउंट में नहीं करती यकीन, सुधा रेड्डी का फिटनेस मंत्र, बिजनेस से फैशन तक कैसे करती हैं सब मैनेज

Sudha Reddy : सुधा रेड्डी ने बताया कि वह कैलोरी काउंट में यकीन नहीं करती हैं. जानें कैसे वह बिजनेस, फैशन और परिवार के बीच संतुलन बनाते हुए हेल्दी लाइफस्टाइल कैसे अपनाती हैं.

Sudha Reddy : किसी भी व्यक्ति के लिए बिजनेस, फैशन और परिवार के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता है. लेकिन सुधा रेड्डी इसे अपने अंदाज में इस कल्चर को बखूबी निभाती हैं. सुधा रेड्डी अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वह फिट और सक्रिय रहती हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि सुधा रेड्डी फिटनेस के लिए कैलोरी काउंट में यकीन नहीं करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लाइफस्टाइल, खान-पान और काम के बीच संतुलन बनाने के तरीके पर खुलकर बात की है.

सुबह की शुरुआत

सुधा रेड्डी अपनी सुबह की शुरुआत प्रार्थना से करती हैं. कहती हैं आध्यात्मिक शांति बहुत जरूरी है. फोन देखने या अपना शेड्यूल तय करने से पहले, सुधा रेड्डी कुछ समय शांति से बैठकर खुद को शांत करती हैं. उसके बाद, व्यायाम करती हैं क्योंकि शारीरिक गतिविधि दिन की शुरुआत को बेहतर बनाती है.

सफल व्यवसायी महिला

सुधा रेड्डीअपनी यात्रा को एक मंजिल के बजाय निरंतर विकास के तौर पर देखती हैं. उनका कहना है कि सफलता रातोंरात नहीं मिली है. यह अनुशासन, दृढ़ता और निरंतर सीखने की इच्छा पर आधारित है. वो आगे कहती हैं कि हमेशा हर मंच पर पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होने और कड़ी मेहनत करने में विश्वास रखा है.

सफलता के बीच बाधाएं

सुधा रेड्डी बताती हैं कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि, ऐसे कई मौके आए जब लोगों ने मेरे बारे में गलत धारणाएं बनाई. लेकिन मैंने कभी भी रूढ़ियों को अपने भविष्य को तय करने नहीं दिया है. वो कहती हैं कि भावनात्मक प्रतिक्रिया देने के बजाय, अपनी योग्यता और निरंतरता पर ध्यान केंद्रित किया. समय के साथ, विश्वसनीयता पूर्वाग्रह से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होती है.

फैशन, खेल और ग्लोबल मंच

सुधा रेड्डी का कहना है कि हर वैश्विक मंच का अपना अलग जरूरी महत्व रहा है. मेट गाला में रेड कार्पेट पर चलना यादगार था, न केवल फैशन के लिहाज से बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय शिल्प कौशल का प्रतिनिधित्व करने के लिहाज से भी बहुत शानदार पल रहा है. मिस वर्ल्ड से जुड़ना मेरे लिए बेहद व्यक्तिगत पल था.

Vipul Tiwary

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Kamada Ekadashi 2026: कब है व्रत, हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी का महत्व, कैसे करें पूजा और बरतें सावधानी

Kamada Ekadashi 2026: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष (चंद्रमा के बढ़ते चरण) में पड़ने वाली…

Last Updated: March 28, 2026 09:21:25 IST

IPL 2026 RCB vs SRH: आरसीबी और हैदराबाद के महामुकाबले से होगा आईपीएल का आगाज, कब और कहां देखें लाइव?

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज आज से हो जाएगा. जहां पहला मुकाबला आरसीबी और…

Last Updated: March 28, 2026 09:29:05 IST

Chhattisgarh IPS Controversy: यौन उत्पीड़न मामले में यह IPS हुआ सस्पेंड, SI की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, ये है पूरा मामला!

Chhattisgarh IPS Controversy: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है.…

Last Updated: March 28, 2026 09:13:12 IST

Dubai से भारत पर होगा आसमान से ‘हमला’! दिल्ली से कश्मीर तक बड़ा खतरा

Rain Alert: पश्चिमी जेट स्ट्रीम के  कारण मध्य पूर्व में भारी बारिश हुई है, जिसके…

Last Updated: March 28, 2026 08:52:47 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर ने बदली चाल! मिडिल ईस्ट की हलचल से बढ़े दाम या मिली खुशखबरी?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 28, 2026 08:41:56 IST

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Rajasthan Board RBSE Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी…

Last Updated: March 28, 2026 07:18:22 IST