<
Categories: जॉब

UPSC AIR 301 को लेकर विवाद, दो लड़कियों ने किया आकांक्षा सिंह होने का दावा, एक ने दिखाए सबूत

UPSC 2025 Result List: यूपीएससी 2025 रिजल्ट के बाद AIR 301 को लेकर विवाद छिड़ गया है. आकांक्षा सिंह नाम की वाराणसी और आरा की दो लड़कियों ने रैंक का दावा किया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई.

UPSC Result 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम जारी होने के बाद ऑल इंडिया रैंक (AIR) 301 को लेकर एक अनोखा विवाद सामने आया है. दरअसल, आकांक्षा सिंह (AKANKSHA SINGH) नाम की दो अलग-अलग लड़कियों ने इस रैंक पर अपना दावा किया है. इनमें से एक उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली है, जबकि दूसरी बिहार के आरा से बताई जा रही है.

इस मामले ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा छेड़ दी है और लोग जानना चाहते हैं कि असल में AIR 301 किस आकांक्षा सिंह की है.

वाराणसी की आकांक्षा ने दिखाए दस्तावेज

इस विवाद के बीच वाराणसी की आकांक्षा सिंह ने अपने दावे को साबित करने के लिए कुछ अहम दस्तावेज सामने रखे हैं. उन्होंने UPSC एडमिट कार्ड और इंटरव्यू कॉल लेटर साझा किए हैं. इन दस्तावेजों में जो रोल नंबर दर्ज है, वही रोल नंबर UPSC की आधिकारिक मेरिट लिस्ट में AIR 301 के साथ दिखाई दे रहा है. इस वजह से फिलहाल उनका दावा काफी हद तक मजबूत माना जा रहा है. दस्तावेजों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी कई लोग वाराणसी की आकांक्षा के पक्ष में अपनी राय दे रहे हैं.

बिहार की आकांक्षा का भी दावा

दूसरी ओर बिहार के आरा से भी आकांक्षा सिंह नाम की एक लड़की के UPSC पास करने का दावा सामने आया है. बताया जा रहा है कि वह रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं. बिहार में कुछ स्थानीय स्तर पर यह खबर तेजी से फैली कि उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर ली है और AIR 301 हासिल की है. हालांकि, अभी तक उनके दावे के समर्थन में कोई आधिकारिक दस्तावेज या प्रमाण सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है.

रोल नंबर को लेकर उठे सवाल

विवाद की सबसे बड़ी वजह यह है कि बिहार की आकांक्षा के बारे में जो रोल नंबर बताया जा रहा है, वही रोल नंबर वाराणसी की आकांक्षा सिंह का बताया जा रहा है. इसी वजह से आरोप लग रहे हैं कि वाराणसी की आकांक्षा की पहचान और रैंक का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. इस मामले ने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर बहस को और तेज कर दिया है.

सच्चाई क्या है?

फिलहाल इस पूरे विवाद को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर वाराणसी की आकांक्षा सिंह का दावा अधिक मजबूत माना जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में UPSC के आधिकारिक रिकॉर्ड और रोल नंबर ही अंतिम सत्य माने जाते हैं. आने वाले समय में अगर इस मामले में कोई नई जानकारी सामने आती है, तो स्थिति और स्पष्ट हो सकती है. 

फिलहाल, UPSC रिजल्ट 2025 की इस अनोखी कहानी ने लोगों के बीच जिज्ञासा और चर्चा दोनों को बढ़ा दिया है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST