शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन की शादी की रस्म होती है. कहा जाता है कि शादी से पहले हल्दी लगाने से दुल्हा-दुल्हन के चेहरे पर ग्लो आता है. हालांकि इस रस्म में सुंदरता और ग्लो से भी बढ़कर बहुत कुछ है.
शादी में क्यों लगाया जाता है उबटन?
Ubatan Before Marriage: भारतीय शादी की रस्मों में हल्दी समारोह सबसे खास माना जाता है. दूल्हा-दुल्हन को हल्दी और उबटन लगाते समय गीत-संगीत और हंसी-मजाक का माहौल होता है. ज्यादातर लोग मानते हैं कि यह रस्म सिर्फ चेहरे पर निखार लाने के लिए होती है लेकिन इसकी वजह सिर्फ खूबसूरती नहीं है. इसके पीछे स्वास्थ्य, आयुर्वेद और जीवन से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं.
पारंपरिक उबटन में हल्दी, दही, तेल और कई जगहों पर बेसन या अन्य प्राकृतिक चीजें मिलाई जाती हैं. यह मिश्रण त्वचा की सफाई करता है, डेड स्किन हटाने में मदद करता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है. यही कारण है कि शादी से कुछ दिन पहले यह रस्म निभाई जाती है.
आयुर्वेद में हल्दी को प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल माना गया है पुराने समय में जब आधुनिक दवाइयां उपलब्ध नहीं थीं, तब शादी जैसे बड़े आयोजनों से पहले हल्दी लगाने की परंपरा शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए भी अपनाई जाती थी.
शादी की तैयारियों के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है. उबटन लगाते समय हल्की मालिश की जाती है, जिससे शरीर को आराम मिलता है. इससे रक्त संचार बेहतर होता है और तनाव कम महसूस होता है. यही वजह है कि इसे एक तरह का प्राकृतिक रिलैक्सेशन माना जाता है.
हल्दी की रस्म केवल शरीर की सफाई नहीं बल्कि नई शुरुआत का प्रतीक भी मानी जाती है. मान्यता है कि इस रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन पुराने जीवन को पीछे छोड़कर नए वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के लिए तैयार होते हैं.
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
Mumbai Transport Plan: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को स्टेशन से घर…
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: जानें बुधवार का दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन से…