Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को हल्दी क्यों लगाई जाती है? रस्म के पहले छिपा है राज

शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को हल्दी क्यों लगाई जाती है? रस्म के पहले छिपा है राज

शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन की शादी की रस्म होती है. कहा जाता है कि शादी से पहले हल्दी लगाने से दुल्हा-दुल्हन के चेहरे पर ग्लो आता है. हालांकि इस रस्म में सुंदरता और ग्लो से भी बढ़कर बहुत कुछ है.

Written By:
Last Updated: 2026-07-23 19:04:12

Mobile Ads 1x1

Ubatan Before Marriage: भारतीय शादी की रस्मों में हल्दी समारोह सबसे खास माना जाता है. दूल्हा-दुल्हन को हल्दी और उबटन लगाते समय गीत-संगीत और हंसी-मजाक का माहौल होता है. ज्यादातर लोग मानते हैं कि यह रस्म सिर्फ चेहरे पर निखार लाने के लिए होती है लेकिन इसकी वजह सिर्फ खूबसूरती नहीं है. इसके पीछे स्वास्थ्य, आयुर्वेद और जीवन से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं.

त्वचा को प्राकृतिक निखार देता है

पारंपरिक उबटन में हल्दी, दही, तेल और कई जगहों पर बेसन या अन्य प्राकृतिक चीजें मिलाई जाती हैं. यह मिश्रण त्वचा की सफाई करता है, डेड स्किन हटाने में मदद करता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है. यही कारण है कि शादी से कुछ दिन पहले यह रस्म निभाई जाती है.

संक्रमण से बचाने में मददगार

आयुर्वेद में हल्दी को प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल माना गया है पुराने समय में जब आधुनिक दवाइयां उपलब्ध नहीं थीं, तब शादी जैसे बड़े आयोजनों से पहले हल्दी लगाने की परंपरा शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए भी अपनाई जाती थी.

तनाव कम करने की परंपरा

शादी की तैयारियों के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है. उबटन लगाते समय हल्की मालिश की जाती है, जिससे शरीर को आराम मिलता है. इससे रक्त संचार बेहतर होता है और तनाव कम महसूस होता है. यही वजह है कि इसे एक तरह का प्राकृतिक रिलैक्सेशन माना जाता है.

हल्दी रस्म से जुड़ी खास बातें

  • हल्दी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देने में मदद करती है.
  • इसमें मौजूद गुण त्वचा को बैक्टीरिया और संक्रमण से बचाने में सहायक माने जाते हैं.
  • उबटन की मालिश से शरीर को आराम और तनाव से राहत मिलती है.
  • यह रस्म शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है.
  • कई परिवारों में हल्दी के बाद दूल्हा-दुल्हन को आराम करने की सलाह दी जाती है, ताकि शादी तक वे स्वस्थ और तरोताजा रहें.

नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक

हल्दी की रस्म केवल शरीर की सफाई नहीं बल्कि नई शुरुआत का प्रतीक भी मानी जाती है. मान्यता है कि इस रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन पुराने जीवन को पीछे छोड़कर नए वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के लिए तैयार होते हैं.

MORE NEWS