<

Intermittent Fasting: वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती! Intermittent Fasting से पहले जान लें 5 जरूरी बातें; वरना चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत

Intermittent Fasting: आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहते हैं. हेल्दी और फिट रहने के लिए वह तरह-तरह के डाइट भी फॉलो करते हैं. इसी लिस्ट में इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) भी शामिल है. ये डाइट जल्दी वजन घटाने के लिए और हेल्दी रहने के लिए मशहूर है. कुछ लोग इस डाइट को बड़ी सख्ती से फॉलो करते हैं.

Intermittent Fasting: आजकल की व्यस्त भरी लाइफस्टाइल को देखते हुए लोगों को अपनी सेहत की अधिक चिंता सताने लगती है. सभी लोग आज अपने आपको फिट और हेल्दी देखना पसंद करते हैं. ऐसे में वह अपने आप को फिट रखने के लिए कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं. कुछ लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting – IF) का भी सहारा लेते हैं. ये फास्टिंग तेजी से वजन घटाने और हेल्दी रहने के लिए जानी जाती है. आज कल सेलेब्स भी इस डाइट को फॉलो कर रहे हैं. जिसके कारण ये फास्टिंग आजकल के युवाओं की मनपसंदीदा बन चुकी है. हालांकि, इसे फॉलो करने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. क्योंकि, इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपकी जान भी मश्किल में पड़ सकती है. 

क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग (What Is Intermittent Fasting – IF)

इंटरमिटेंट फास्टिंग के तहत खाने और फास्टिंग का समय निर्धारित किया जाता है. इसे फॉलो करने वाले लोगों को इसका सख्ती का पालन करना होता है. ये फास्टिंग तेजी से वजन घटाने में लोगों की मदद करती है. ये डाइट प्लान की तरह काम नहीं करता, बल्कि निर्धारित समय में फास्ट और भोजन करना होता है. 

  • 6:8 – इस मेथड के मुताबिक, 6 घंटे फास्ट और 8 घंटे खाने का समय होता है.
  • 5:2 – 5 दिन खाना और 2 दिन फास्ट
  • 1/2- हर एक दिन बाद 24 घंटे का फास्ट

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे (Benefits Of Intermittent Fasting)

1. वजन कम करना : इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन तेजी से कम करने में मदद करता है. 

2. पाचन क्रिया में सुधार : इस फास्टिंग की मदद से पाचन क्रिया में सुधार आता है, क्योंकि खाने का समय निर्धारित होता है.

3. दिल की सेहत का ख्याल : ये फास्टिंग दिल की सेहत का भी ख्याल रखती है. साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है. 

4. दिमाग के लिए फायदेमंद : इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए ब्रेन अच्छी तरह से फंक्शन करता है. 

5. कई बीमारियों से छुटकारा : इस फास्टिंग के दौरान वजन कम रहता है, जिसके कारण कई बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं. 

किन लोगों को नहीं करनी चाहिए Intermittent Fasting?

1. प्रेग्नेंट महिलाओं को इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करनी चाहिए. 

2. कम उम्र के बच्चों को भी इस तरह की सख्त फास्टिंग नहीं करनी चाहिए.

3. दिल या किडनी के मरीज लोगों को भी ये सख्त फास्टिंग से दूर रहना चाहिए.

4. बुजुर्ग व्यक्ति भी इस तरह की फास्टिंग न करें. 

5. कम वजन वाले लोग भी इंटरमिटेंट फास्टिंग से दूर रहें. 

Intermittent Fasting के नुकसान

1. इस फास्टिंग के जरिए वजन तेजी से कम होता है.

2. शरीर में कमजोरी और थकान आने लगती है.

4. चक्कर और सिरदर्द की समस्या भी होने लगती है.

5. फास्टिंग के बाद अधिक भूख लगने लगती है. 

6. भूख लगने के कारण चिड़चिड़ापन होने लगता है. 

7. अधिक समय तक भूखे रहने से पेट से जुड़ी समस्या भी होने लगती है. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST

Karwa Chauth 2026: 29 कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

karva chauth kab hai: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 9, 2026 20:23:49 IST

2027 ही नहीं 2028 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार! टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री पर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

T. Suman on Bhuvneshwar Kumar: 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की धमाकेदार…

Last Updated: October 9, 2026 19:52:40 IST

वडोदरा में आई-क्यू का मायोपिया क्लिनिक, बच्चों की आंखों की समय पर देखभाल पर जोर

बच्चों में मायोपिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए आई-क्यू सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स ने वडोदरा…

Last Updated: October 9, 2026 19:22:14 IST