Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > घर पर ऐसे बनाएं लजीज व्हाइट सॉस पास्ता, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, बच्चों से बड़े चाट जाएंगे उंगलियां

घर पर ऐसे बनाएं लजीज व्हाइट सॉस पास्ता, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, बच्चों से बड़े चाट जाएंगे उंगलियां

अगर आप व्हाइट सॉस पास्ता खाना पसंद करते हैं और इसे बनाना चाहते है, तो एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. ये बच्चों से बड़ों तक सबको पसंद आएगा.

Written By:
Last Updated: August 6, 2026 19:19:25 IST

Mobile Ads 1x1

White Sauce Paste Recipe: जब पास्ते की बात आती है, तो सभी गृहिणियां जानती होंगी कि पास्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग हर किसी की पसंदीदा डिश होती है. खासकर व्हाइट सॉस पास्ता का क्रीमी और चीज़ी स्वाद इसे और भी खास बना देता है. ऐसे में अगर आप भी बाहर जैसा स्वादिष्ट पास्ता खाने का मन बना रहे हैं, तो अब रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान चीजों से घर पर ही बेहद लजीज और क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना शानदार होगा कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए जरूरी चीजें

स्वादिष्ट पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले आपको 1 कप पेन्ने या मैकरोनी लेनी है. इसके साथ ही 2-3 बड़े चम्मच मक्खन, 2 ब़़ड़े चम्मच मैदा, 2 कप दूध, बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर, कॉर्न, प्याज, काली मिर्च पाउडर, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक और 2 चीज स्लाइस या एक क्यूब कद्दूकस किया हुआ लेना है. 

ऐसे तैयार करें व्हाइट सॉस पास्ता

  • व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए एक बर्तन में थोड़ा पानी लेना है. उस पानी में थोड़ा नमक और तेल डालना होगा. इस पास्ते को  8-10 मिनट तक पकाना है. इसके बाद इसका पानी छानकर अलग रख देना है. 
  • अब पैन में थोड़ा मक्खन या तेल गर्म करना है. अब इसमें लहसुन डालकर पकाना है. इसके बाद इसमें मनपसंद सब्जियां डालकर 2 मिनट तक भूनें और फिर उसे प्लेट में निकाल लें.
  • अब एक अन्य पैन में थोड़ा मक्खन गर्म करना है. इसमें थोड़ा सा मैदा डालकर धीमी आंच पर पकाना है. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें, ताकि उसमें गांठ न पड़ें. 
  • अब जब सॉस गाढ़ा हो जाए, तो नमक, काली मिर्च, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और चीज डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. तैयार सॉस में भुनी हुई सब्जियां और उबला हुआ पास्ता डालकर एक मिनट तक पकाएं और फिर गैस की फ्लेम को बंद कर दें. 

ऐसे करें सर्व

आपका पास्ता बनकर तैयार है. इसके ऊपर अगर आप चाहें, तो हरी धनिया से गार्निशिंग कर सकते हैं. आप इसे गर्म-गर्म बच्चों से बड़ों तक सबको सर्व कर सकते हैं. इस पास्ते को खाकर बच्चे से बड़ों तक सभी आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.

MORE NEWS