कहा जाता है कि शादी के बाद लड़कियों को पहली होली अपने मायके में मनानी चाहिए. वहीं नई दुल्हनों को होलिका दहन देखना अशुभ माना जाता है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और परंपरा क्या है?
होली की परंपरा
Holi Tradition: भारत में हर त्योहार केवल एक पर्व नहीं बल्कि परंपरा की तरह मनाया जाता है. इसी तरह होली को केवल रंगों और मिठाइयों का त्योहार नहीं माना जाता. इसको लेकर ढेर सारी परंपराएं और मान्यताएं हैं. आपने अक्सर सुना होगा कि नवविवाहिता लड़की को पहली होली अपने ससुराल में नहीं मनानी चाहिए. शादी के बाद की ये रस्म काफी फेमस है. पहली होली के वक्त नवविवाहिता अपने ससुराल में नहीं बल्कि मायके में रहती है. बहुत से लोगों के मन में इसका कारण जानने की इच्छा होती है.
जानकारी के अनुसार, शादी के बाद पहली होली पर बहू और सास को एक साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहता. ये बहुत अशुभ माना जाता है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि होलिका दहन को चिता माना जाता है. इसके कारण ये अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि शादी के मांगलिक आयोजन के बाद ससुराल में होलिका की जलती हुई चिता देखना अशुभ होता है.
कहा जाता है कि होली की आग बहुत तेज होती है. नई बहू और सास अगर इस आग को एक साथ देखते हैं, तो इससे रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है. इसके कारण पहली होली के दौरान नवविवाहिता महिला को उसके मायके में भेज दिया जाता है.
वहीं दूसरी मान्यता है कि नई दुल्हनें अक्सर गर्भवती होती हैं. ऐसे में होलिका दहन की गर्मी और धुएं के कारण मां और बच्चे की सेहतपर असर पड़ सकता है. मायके में रहने से महिला को ज्यादा आराम और देखभाल मिल सकती है.
एक मान्यता ये भी है कि पहली होली के समय मायके जाने से नवविवाहित को अपने पुराने माहौल से जुड़ने का मौका मिलता है. अक्सर पहली बार ससुराल में त्योहार मनाने से महिलाओं को वहां की परंपरा के बारे में पता नहीं होता. ऐसे में मायके जाकर उन्हें मानसिक रूप से आराम और खुशी मिलती है.
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…
Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…
चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…
Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…
Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…